Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'देश का सम्मान हैं ईनाम, वापस लौटाने का खेल बंद हो', विनेश फोगाट के पुरस्कार वापस लौटाने पर बोले अनिल विज

पहलवान विनेश फोगाट द्वारा खेल रत्न पुरस्कार वापस लौटाने पर हरियाणा के स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को दिए अपने बयान में कहा कि ये पुरस्कार लौटने-लौटान बंद होने चाहिए। ये पुरस्कार खिलाड़ियों को मिले हुए हैं और ये वापस नहीं किए जा सकते हैं। क्योंकि ये पुरस्कार किसी अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने उनको दिया है। इसलिए उन्हें वापिस नहीं लियाजा सकता है।

By Agency Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Wed, 27 Dec 2023 05:56 PM (IST)
Hero Image
विनेश फोगाट के पुरस्कार वापस लौटाने पर हरियाणा के स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज ने दिया बयान

एएनआई, अम्बाला। हाल ही में पहलवान विनेश फोगाट द्वारा खेल रत्न पुरस्कार वापस लौटाने पर हरियाणा के स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार लौटाने की रणनीति बंद होनी चाहिए।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि ये पुरस्कार खिलाड़ियों को मिले हुए हैं और ये वापस नहीं किए जा सकते हैं। क्योंकि ये पुरस्कार किसी अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने उनको दिया है।

पुरस्कार नहीं लिए जा सकते वापस

उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के पुरस्कार वापस नहीं लिए जा सकते और उन्हे मिले पुरस्कार हमारे देश का सम्मान हैं। उन्हें ये वापस करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए और खेल से भी वापसी करने की बात भी नहीं करनी चाहिए। ये लौटने-लाटाने का खेल बंद करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- देसा में देस हरियाणा, जीत दूध दही का खाना! दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों किया ऐसा पोस्ट?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर