Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खेलो इंडिया : अंबाला के दो खिलाड़ी टीम और ग्यारह पेश करेंगे व्यक्तिगत स्पर्धाओं में मेडल के लिए चुनौती

खेलो इंडिया अंबाला के दो खिलाड़ी टीम और ग्यारह पेश करेंगे व्यक्तिगत स्पर्धाओं में मेडल के लिए चुनौती अंबाला के सबसे ज्यादा खिलाड़ी जिमनास्टिक खेल में दे रहे हैं टक्कर - खेलो हरियाणा ईवेंट

By JagranEdited By: Updated: Sat, 21 May 2022 09:47 PM (IST)
Hero Image
खेलो इंडिया : अंबाला के दो खिलाड़ी टीम और ग्यारह पेश करेंगे व्यक्तिगत स्पर्धाओं में मेडल के लिए चुनौती

- अंबाला के सबसे ज्यादा खिलाड़ी जिमनास्टिक खेल में दे रहे हैं टक्कर

- खेलो हरियाणा ईवेंट में अंबाला के जिमनास्टों ने जीते थे सोलह पदक जागरण संवाददाता, अंबाला : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में अंबाला के दो खिलाड़ी जहां टीम ईवेंट में अपनी भागीदारी देंगे, वहीं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। खास है कि अंबाला के सात खिलाड़ी जिमनास्टिक में प्रदेश टीम की ओर से खेल रहे हैं, जबकि मेजबान जिला होने के नाते उनकी परफारमेंस उभरकर सामने आएगी। अब देखना है कि अंबाला के कितने खिलाड़ी इन गेम्स में पदक जीतेंगे। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2021 में हुई खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं में जिमनास्टिक ईवेंट में अंबाला के खिलाड़ियों ने 16 पदक अपने नाम किए थे। एक बार फिर से इन खिलाड़ियों से प्रदेश को उम्मीदें हैं।

उल्लेखनीय है कि अंबाला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत जिमनास्टिक प्रतियागिताएं पांच से सात जून तक होंगी, जबकि तैराकी प्रतियोगिताएं आठ जून से बारह जून तक होंगी। कोरोना काल के बाद हुए खेलो हरियाणा के दौरान प्रदेश भर से सभी जिलों के खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों को परखा था। इसी आधार पर बाद में टीमों व खिलाड़ियों का चयन करने के लिए ट्रायल लिए गए। ट्रायल के बाद टीमों और खिलाड़ियों का चयन किया गया। माना जा रहा था कि नवंबर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन तय किया गया, लेकिन बाद में यह टाल दिए गए। खिलाड़ियों के लिए ट्रायल कैंप लगाए गए और फरवरी में यह आयोजन तय हुआ। यह आयोजन भी टालना पड़ा, जबकि अब चार जून 2022 को यह प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इन प्रतियोगिताओं में अंबाला के खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। खेलो हरियाणा में जिमनास्टिक के खेल में अंबाला के खिलाड़ियों ने सोलह पदक जीते थे। दूसरी ओर अंबाला में प्रतियोगिताओं के आयोजन से कुछ दिन पहले देश भर से खिलाड़ियों का अंबाला में आना शुरू होगा। माना जा रहा है कि एक हजार से अधिक खिलाड़ी व आफिशियल अंबाला में पहुंचेंगे। इसके लिए खेल विभाग ने होटल आदि में इनके ठहरने की व्यवस्था की है।