Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: भूपेंद्र यादव को हरियाणा से नहीं मिले पूरे नंबर, BJP की लिस्‍ट में ये उम्मीदवार शामिल

Lok Sabha Election भाजपा ने लोकसभा चुनाव की सिटों पर लिस्‍ट जारी कर दी है। इसमें हरियाणा से संबंध रखने वाले तीन उम्‍मीदवार हैं। वहीं भूपेंद्र यादव को हरियाणा में पूरे नंबर नहीं मिले हैं। भूपेंद्र राजस्‍थान के अलवर से चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब वेस्ट त्रिपुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और हाल ही में राज्यसभा चुनाव जीते थे।

By Anurag Aggarwa Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 02 Mar 2024 07:57 PM (IST)
Hero Image
भूपेंद्र यादव को हरियाणा से नहीं मिले पूरे नंबर (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 16 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के जिन 195 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से तीन का सीधा संबंध हरियाणा की राजनीति से है।

हालांकि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा छह या सात मार्च को संभव है, लेकिन भिवानी-महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की प्रदेश की राजनीति में एंट्री नहीं हो पाई है। भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति के पास गया बाबा बालकनाथ का नाम

अलवर से बाबा बालकनाथ सांसद रह चुके हैं, जो अब अलवर जिले की तिजारा विधानसभा सीट से विधायक हैं। बाबा बालकनाथ का नाम रोहतक लोकसभा सीट के लिए भी चल रहा है। भाजपा के पैनल में हरियाणा से बाबा बालकनाथ का नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास गया है। रोहतक से मौजूदा सांसद डा. अरविंद शर्मा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का नाम भी पैनल में शामिल है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

अलवर में भूपेंद्र यादव को भाजपा के आंतरिक सर्वे में मिले पूरे नंबर

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों से प्रस्तावित किया था, लेकिन बताया जाता है कि पार्टी द्वारा कराए गए आंतरिक सर्वे में भूपेंद्र यादव को हरियाणा में स्वीकारोक्ति नहीं मिली है, जिस कारण भाजपा ने भूपेंद्र यादव को हरियाणा के चुनावी रण में उतारने का रिस्क नहीं लिया और उन्हें अलवर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे दिया है। अलवर में भूपेंद्र यादव को भाजपा के आंतरिक सर्वे में पूरे नंबर मिले बताए जाते हैं।

बिप्लब कुमार देब वेस्ट त्रिपुरा से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हर राज्य में एक-एक लोकसभा सीट पर आंतरिक सर्वे करा रखा है। इस सर्वे रिपोर्ट का राज्यों की ओर से आने वाले पैनल से मिलान किया जा रहा है। यदि पैनल में शामिल नाम और भाजपा के सर्वे में सामने आए नाम एक समान है तो टिकट तय है अन्यथा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व टिकट काटने में किसी तरह का परहेज नहीं कर रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब वेस्ट त्रिपुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और हाल ही में राज्यसभा चुनाव जीते थे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के लिए BJP का शंखनाद, जम्मू-कश्मीर से दो सीटों की घोषणा; देखें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी नई दिल्‍ली से लड़ेंगी चुनाव

बिप्लब पार्टी ने देब को हरियाणा भाजपा का लोकसभा चुनाव प्रभारी भी बना रखा है। भाजपा द्वारा जिन 195 उम्मीदवारों की घोषणा की गई, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज का नाम भी शामिल है। सुषमा स्वराज मूल रूप से हरियाणा के अंबाला जिले की रहने वाली थी। वह अक्सर अपने भाई के पास यहां राखी बंधवाने या भैयादूज के त्योहार पर आती रहती थी। सुषमा स्वराज ने हरियाणा से चुनाव भी लड़े हैं। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज को भाजपा ने नई दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर