Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना संसद पहुंचा था हरियाणा का यह कद्दावर राजनेता

Lok Sabha Election 2024 राजनीति में ऐसे बहुत से राजनीतिज्ञ रहे हैं। जिन्होंने दमखम दिखा देश की राजनीति मे एक बड़ा मुकाम हासिल किया। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरने वाले संजय भाटिया देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना संसद पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोट से हराया था।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 06 Mar 2024 11:11 AM (IST)
Hero Image
संजय भाटिया देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना संसद पहुंचे थे

पवन शर्मा, करनाल। (Lok Sabha Election 2024) वर्ष 2019 में पहली बार भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरने वाले संजय भाटिया देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना संसद पहुंचे थे।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोट से मात दी थी। देश में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के बीड लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे के नाम है। उन्होंने 6.96 लाख मतों से जीत हासिल की थी।

अनुभवी चेहरे को थमाएगी टिकट

करनाल सीट का प्रतिनिधित्व करके एक दौर में स्वामी रामेश्वरानंद जैसे संत से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और केंद्र में मंत्री रहे आइडी स्वामी तक संसद पहुंचे थे। हर कोई सोच रहा था कि परंपरा के अनुरूप भाजपा एक बार फिर किसी अनुभवी चेहरे को टिकट थमाएगी, लेकिन नए चेहरे संजय भाटिया काे प्रत्याशी बनाया गया। इसके लिए भाटिया न केवल पार्टी नेतृत्व बल्कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भी पसंद बने।

भाटिया ने बनाई हुई है अपनी पहचान

संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहने के साथ जमीनी स्तर की राजनीति करने से भाटिया ने अपनी अलग पहचान बनाई तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशीर्वाद ने भी उनकी राह आसान की। करनाल और पानीपत में पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ का भी उन्हें भरपूर लाभ मिला। शेष काम मोदी लहर ने पूरा किया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सैकड़ों EVM, सुरक्षा के लिए 200 अर्धसैनिक कंपनियां... हरियाणा में चुनाव के लिए कसी निर्वाचन आयोग ने कमर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें