Move to Jagran APP

अंबाला मंडल के हिस्से आई एक और Vande Bharat, चंडीगढ़-जयपुर रूट पर दौड़गी सरपट; जानें कितनी हुई कुल संख्‍या

Indias First Semi High Speed Train अंबाला मंडल के हिस्‍से में एक और वंदे भारत ट्रेन आ गई है। वंदे भारत की एक और ट्रेन जो दिल्ली से होकर चंडीगढ़-जयपुर के लिए मांगी है। मंडल का कहना है कि यह ट्रेन यात्री सुविधाओं के लिए काफी कारगर साबित हुई है। चंडीगढ़-जयपुर रूट पर पहले भी दो ट्रेन चल रही हैं।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaPublished: Mon, 21 Aug 2023 01:41 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2023 01:41 PM (IST)
अंबाला मंडल के हिस्से आई एक और Vande Bharat

अंबाला, जागरण संवाददाता। Ambala News: देश की पहली सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन अंबाला मंडल के हिस्से आएगी, जबकि इनकी संख्या अब तीन हो जाएंगी। अंबाला मंडल के पास यह तीसरी वंदे भारत होगी, जो चंडीगढ़-जयपुर रूट पर दौड़ाने की तैयारी है। इससे पहले दिल्ली से कटरा, दिल्ली से अंबअंदौरा (हिमाचल) चल रही है, जबकि तीसरी चंडीगढ़-जयपुर रूट पर तैयारी है। इसके लिए उच्चाधिकारी तैयारी कर रहे हैं।

ट्रेन यात्री सुविधाओं के लिए काफी कारगर साबित हुई

बताया जाता है कि वंदे भारत की एक और ट्रेन जो दिल्ली से होकर चंडीगढ़-जयपुर के लिए मांगी है। मंडल का कहना है कि यह ट्रेन यात्री सुविधाओं के लिए काफी कारगर साबित हुई है। हालांकि चंडीगढ़-जयपुर रूट पर पहले भी दो ट्रेन चल रही हैं, लेकिन वंदे भारत का नया अनुभव इस रूट यात्रियों को देगी। वंदे भारत यात्रियों को काफी भा रही है, जबकि इसका किराया क्या होगा, इस पर भी माथापच्ची चल रही है।

कितनी ट्रेन अंबाला रूट से होकर गुजरती हैं

बता दें अभी तक तीन रूटों पर वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। दिल्ली-कटरा रूट, अंब-अंदौरा-नई दिल्ली और तीसरी नई दिल्ली से ऊना हिमाचल प्रदेश तक ट्रन संचालित है। वहीं यह तीनों ट्रेनें अंबाला और चंडीगढ़ से होकर ही गुजरती हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.