Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather News: गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, बारिश के लिए इस तारीख तक करना होगा इंतजार; कई जगहों पर जलसंकट

भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। पिछले दिनों बारिश होने के बाद भी गर्मी कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जून को बारिश होने की उम्मीद जताई है। प्रचंड गर्मी से अंबाला के कई कालोनियों में पानी का संकट हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग कई उपाय करते भी दिख रहे है।

By Umesh Bhargava Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:10 AM (IST)
Hero Image
भीषण गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। जिले में 19 जून को हुई बरसात के बाद लगातार तीसरे दिन भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। हालांकि तापमान शनिवार को भी 40 डिग्री से कम रहा है लेकिन गर्मी के चलते उमस ने दिन और रातभर लोगों को परेशान रखा।

इस दौरान अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री और और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से ढाई डिग्री अधिक रहा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

इस तरह से शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान करीब 0.5 डिग्री कम रहा।

इस दिन हो सकती है बारिश

रविवार को सुबह से ही गर्मी और घुटन की स्थिति बनी रही और दोपहर होते-होते स्थिति बिगड़ती गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो अब 28 और 29 जून को बरसात की उम्मीद जताई गई है। हालांकि दो दिन पहले मौसम विभाग ने 26 जून और शनिवार को 27 जून को बरसात की संभावनाएं व्यक्त की थी।

गर्मी के चलते शहर में नवरंग राय तालाब में बच्चे जान जोखिम में डालकर ठंडक के लिए डुबकी लगाते नजर आए। इन्हें कोई भी रोकने वाला नजर नहीं आया। कुछ बच्चे हाथ में रस्सी का एक छोर पकड़े थे जबकि दूसरे दूसरा छोर पकड़कर डुबकी लगा रहे थे।

अभी भी जल संकट की बनी हुई है स्थिति

अधिक गर्मी के चलते छावनी की कई कालोनियों में अभी भी जल संकट की स्थिति बनी हुई है और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वाटर टैंकर के जरिए इन कालोनियों में जलापूर्ति करवाने के प्रयास में जुटे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें महेश नगर एरिया और मिल के पीछे स्थित कालोनियों में आ रही है।

बिजली निगम को मिली संजीवनी, खपत भी घटी

एक दिन की बरसात के बाद बिजली निगम को भी संजीवनी मिली। इतना ही 19 मई को हुई बरसात के बाद 20 जून को मात्र 88 लाख यूनिट बिजली खपत हुई जबकि इससे पहले 19 जून को 111 लाख यूनिट खपत हुई थी। लिहाजा बरसात के चलते 23 लाख यूनिट बिजली पहले दिन बची जबकि 21 जून को बिजली खपत 102.87 लाख यूनिट हुई करीब 8 लाख यूनिट दूसरे दिन बचत हुई। हालांकि 22 जून को बिजली करीब 105 लाख यूनिट खपत हुई। इस तरह बिजली निगम को संजीवनी देने के साथ बरसात ने लोगों की जेब भी ढीली होने से बचाई। इसी बीच निगम को अपने फीडरों पर मरम्मत का समय भी मिल गया है।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: 'अगर आंदोलन खराब किया तो...', शंभू बॉर्डर पर आखिर क्यों भिड़ गए किसान और व्यापारी

लोगों ने फिर से शुरू की छबील

गर्मी बढ़ने के कारण दोबारा से लोगों ने ठंडे और मीठे जल की छबील लगानी शुरू कर दी हैं। अंबाला छावनी के सदर बाजार एरिया और हनुमान मार्केट व बजाजा बाजार में लगातार छबील चल रही हैं इसी तरह अंबाला शहर में ओल्ड दिल्ली रोड के अलावा कई अन्य स्थानों पर लोग छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- NEET Scam: चुनाव के नतीजों के दिन नीट का रिजल्ट जारी करने पर आप प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल, कहा- देश को परीक्षा मंत्री की जरूरत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें