Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rahul Gandhi Haryana Visit: हरियाणा में कल तीन रैलियां करेंगे राहुल गांधी, इन जिलों में होगी जनसभा

प्रदेश में वोटिंग होने में अब केवल दो से तीन दिनों का ही समय बचा हुआ है। ऐसे में भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकती हुई दिखाई दे रही है। इसी का परिणाम है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी रैली है। जबकि राहुल गांधी बुधवार को खुद तीन-तीन रैलियां करेंगे।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 21 May 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: हरियाणा में कल तीन रैलियां करेंगे राहुल गांधी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। (Haryana Hindi News) हरियाणा की नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को हरियाणा में होंगे, जबकि राहुल गांधी बुधवार को प्रदेश में तीन रैलियां करेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का अभी तक राज्य में कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को अंबाला लोकसभा क्षेत्र के जगाधरी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा साथ होंगे। जगाधरी में जनसभा करने के बाद खरगे चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

जहां वे हुड्डा के साथ मीडिया से बात करेंगे। 22 मई को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पहली रैली भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार राव दान सिंह के समर्थन में चरखी दादरी में होगी। यहां किरण चौधरी कांग्रेस खासकर हुड्डा व राव दान सिंह से नाराज चल रही हैं।

दूसरी रैली सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ रहे सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में अनाज मंडी में दोपहर ढाई बजे से होगी, जबकि तीसरे कार्यक्रम में अंबाला संसदीय क्षेत्र (Ambala Lok Sabha Seat) के पंचकूला में शाम को साढ़े चार बजे संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय नहीं

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट (Kurukshetra Lok Sabha seat) पर इंडी गठबंधन के उम्मीदवार डा. सुशील गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। सुशील गुप्ता के लिए हालांकि एसआरके गुट और हुड्डा गुट दोनों चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मगर राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय नहीं किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deependra Singh Hooda) के लिए चुनाव प्रचार करने आने की संभावना है। हालांकि दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपने स्वयं के बूते तथा 36 बिरादरी के लोगों का साथ होने का दावा करते हुए यह संदेश देना चाहते हैं कि वह अपने प्रभाव से चुनाव जीतने में सक्षम हैं।

इसलिए अब रोहतक लोकसभा सीट (Rohtak Lok Sabha seat) पर जाट व गैर जाट की बजाय 36 बिरादरी के साथ की बात की जाने लगी है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन चांदवीर हुड्डा व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के मीडिया सलाहकार सुनील परती ने बताया कि कांग्रेस कम्युनिकेशन विचार के चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी पार्टी के लिए प्रचार किया है।

अब राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष हरियाणा (Haryana News) में चुनाव प्रचार करेंगे। सुनील परती व चांदवीर के अनुसार आने वाले समय में कांग्रेस का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचने वाला है। कांग्रेस (Haryana Congress) के स्टार प्रचारकों में हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं।