Move to Jagran APP

Chandigarh: महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में इनेलो नेता का बयान, संदीप सिंह को तुरन्त गिरफ्तार हो

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के बाद इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का बयान सामने आया है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि स्पोर्ट्समेन के साथ अगर कोई ऐसी हरकत करता है तो यह बहुत शर्मनाक है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Sun, 01 Jan 2023 02:44 PM (IST)
Hero Image
महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में इनेलो नेता का बयान
चंडीगढ़, जागरण संवाददाता : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के बाद इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, "मेरे आफिस के अंदर प्रेसवार्ता रखी हुई थी, उसी वक्त जूनियर महिला कोच मेरे आफिस आयी और सारी बात बताई" उसके बाद जूनियर महिला कोच ने मीडिया के सामने सारी बात रखी। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि स्पोर्ट्समेन के साथ अगर कोई ऐसी हरकत करता है, तो यह बहुत शर्मनाक है।

पहले अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान

इस मामले में अभय सिंह चौटाला ने आगे कहा कि, महिला खिलाड़ी बहुत स्ट्रगल के बाद यहां तक पहुंच पाती हैं। उन्होंने कहा कि खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने इस्तीफा दिया नहीं है बल्कि उनसे इस्तीफा लिया गया है। चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात का एहसास हो गया था कि इस्तीफा ले लेना चाहिए। पीटी उषा तक ये बात पहुंचती तो वह भी जूनियर महिला कोच के पक्ष में लिखती। चौटाला के कहा कि इसके पहले भी कोच कई अधिकारियों से मिली थी लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

सख्त कार्यवाही करने की बात कही 

चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को बयान जारी करना चाहिए, यदि मंत्री ने ऐसा किया है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजीपी हरियाणा से कोई यह पूछे की आपको किसने एसआईटी गठित करने के लिए कहा यह सारा मामला तो चंडीगढ़ का है चंडीगढ़ में ही सारा मामला हुआ था। एसआईटी बनाकर तो मंत्री को बचाने का कार्य किया जाएगा। आप कैसे यह सोच सकते है कि मंत्री के खिलाफ हरियाणा पुलिस कार्य करेगी।

चौटाला ने यह भी कहा कि, "मेरा संदीप सिंह के साथ कोई द्वेष नहीं है, संदीप सिंह का बतौर खिलाड़ी हमेशा सम्मान करता हूं। कल को संदीप सिंह के परिवार के साथ ऐसा कोई वाकया होता है तो मैं उसके साथ भी खड़ा होऊंगा। खेल राज्य मंत्री की छवि पर बात करते हुए चौटाला ने कहा कि संदीप सिंह की छवि कौन क्यों खराब करेगा? हो सकता है उसी के पार्टी के लोग उसकी छवि खराब करने का काम कर रहे हो। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को संदीप सिंह के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। संदीप सिंह को तुरन्त गिरफ्तार करना चाहिए जैसा व्यवहार आम आदमी के साथ होता है वैसा ही संदीप सिंह के साथ भी किया जाए।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए 

वहीं, हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले पर कहा, संदीप ने इस्तीफा दे दिया है और अब निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।