Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Updates: हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी, दोनों राज्‍यों में 40 डिग्री तापमान किया गया दर्ज

हरियाणा और पंजाब में सोमवार को भीषण गर्मी रही और दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार में भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Mon, 17 Apr 2023 08:27 PM (IST)
Hero Image
दोनों राज्‍यों में 40 डिग्री तापमान किया गया दर्ज

चंडीगढ़, पीटीआई: हरियाणा और पंजाब में सोमवार को भीषण गर्मी रही और दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार में भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सिरसा का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, अंबाला का 40.6 डिग्री, रोहतक का 40.5 डिग्री, नारनौल का 40 डिग्री और भिवानी का 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर में पारा 39.9 डिग्री और लुधियाना में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पठानकोट में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से ऊपर चल रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें