Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Year Ender 2023: हरियाणा के खास चेहरे... प्रदेश के साथ-साथ देशभर में इनकी खास चर्चा, सुर्खियां बटोरने में रहे नंबर वन

आज हम आपको हरियाणा के कुछ ऐसे चर्चित लोगों के बारे में बताने वाले हैं जो राज्य से लेकर पूरे देश में छाए रहे। साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है और ऐसे में कई लोगों ने इन चेहरों की आलोचना की तो कई लोगों ने इन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी। तो चलिए हम आपको बताते हैं इस साल हरियाणा के सबसे ज्यादा चर्चित लोगों के बारे में।

By Shoyeb AhmedEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Tue, 26 Dec 2023 08:14 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा के साल 2023 के दमदार और चर्चित चेहरे हैं ये

डिजिटल डेस्क, अम्बाला। साल 2023 का आखिरी माह भी खत्म होने वाला है। इस पूरे साल हरियाणा में कई ऐसे चेहरे हैं, जो चर्चाओं में बने रहे। कई लोगों ने इन चेहरों की आलोचना भी की, तो कई ने इन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी। तो चलिए हम आपको बताते हैं साल 2023 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे इन लोगों के बारे में।

1.) साक्षी मलिक

हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के चुनाव हुए थे और इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की है और उनके इस फैसले के बाद पूरे देश में तहलका मच गया है। साक्षी मलिक ने चुने गए नए अध्यक्ष के चुनाव पर नाराजगी जताई और देशवासियों के समर्थन व प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए कुशती से संन्यास ले लिया। रोते हुए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही छोड़ दिया और इस दौरान साक्षी काफी भावुक थीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं। हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

2.) बजरंग पुनिया

साक्षी मलिक द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगाए गए आरोप को लेकर 40 दिनों तक चले विरोध-प्रदर्शन में बजरंग पुनिया महिला पहलवान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। बजरंग पुनिया भी कुश्ती संघ के चुनाव के बाद चुने गए नए अध्यक्ष को लेकर नाराज थे।

बता दें कि हाल ही में बजरंग ने अपना पद्मश्री अवार्ड सरकार को वापस करने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा था कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं। बजरंग ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर भी इस बारे में इसकी घोषणा की थी।

3.) बाबा बालक नाथ

हरियाणा के रोहतक के अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ से ताल्लुक रखने वाले बाबा बालक नाथ हाल ही में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर तिजारा विधानसभा से विधायकी का चुनाव लड़ा। उनका नाम राजस्थान में सीएम की कुर्सी के लिए भी निर्वाचित किया गया।

इनके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम सीएम पद के लिए चुना गया। साल 2019 में अलवर से बालकनाथ चुनावी मैदान में उतरे सांसदी का चुनाव जीत गए।

4.) अंकित बैंयापुरिया

सोनीपत जिले के रहने वाले अंकित बैंयापुरिया के मुरीद पीएम मोदी भी हैं। पीएम मोदी ने अंकित के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत झाड़ू भी लगाई थी और इसका पीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो भी शेयर किया था।

हाल ही में अंकित 75 हार्ड चैलेंज के कारण काफी चर्चा में आए थे और अंकित सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसर होने के साथ काफी युवाओं के रोल मॉडल भी हैं।

ये भी पढ़ें- भतीजे दुष्यंत पर भारी पड़ने वाले हैं चाचा अभय चौटाला, उचाना में कराएंगे 'महिला आक्रोश सम्मेलन' ये होंगे प्रमुख मुद्दे

5.) एल्विश यादव

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नामों में से एक है। एल्विश यादव ने बिग बॉस सीजन 2 जीतने के बाद काफी सुर्खियां बटोरीं। साल 2023 में एल्विश यादव गूगल में पांचवे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले चर्चित लोगों में से एक हैं।

हाल ही में एल्विश यादव और उनके दोस्त राघव शर्मा को वैष्णो देवी में भीड़ ने घेर लिया और इस दौरान उनकी हाथापाई भी हो गई। एल्विश यादव पर रेव पार्टी में विष की तस्करी करने के आरोप भी लग चुका है। नोएडा सेक्टर-49 में सांपों की विष की तस्करी को लेकर उनके व पांच संपेरों के खिलाफ पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था ने मुकदमा दर्ज कराया था।

6.) भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई

2020 की आईएएस ऑफिसर परी बिश्नोई जल्द ही हरियाणा में अपनी सेवा देने वाली हैं। परी ने आदमपुर विधानसभा से विधायक उनके मंगेतर भव्य बिश्नोई के साथ बीते 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। दोनों की यह शादी काफी चर्चा में भी रही।

उनकी शादी के चर्चित होने का कारण ये भी रहा कि इस शादी में 4 लाख से ज्यादा लोगों को न्योता भेजा गया था। इसमें वीवीआईपी के साथ आम लोगों को भी बुलाया गया था। परी ने साल 2020 में यूपीएससी की परीक्षा को पास कर पास किया था।

7.) शत्रुजीत कपूर

वर्तमान समय में 1990 बैच के आईपीएस ऑफिसर शत्रुजीत कपूर हरियाणा के डीजीपी हैं। कपूर काफी जाने माने आईपीएस अधिकारी हैं। पंजाब के फगवाड़ा जिले के रहने वाले शत्रुजीत कपूर का जन्म 21 अक्टूबर को 1966 को हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक कर पूरी की।

साल 1991 में वे भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त हुए। बता दें शत्रुजीत कपूर सीएम मनोहर लाल की पहली पसंद हैं। कपूर काफी तेज तर्रार व सख्त पुलिस अधिकारी होने के साथ उनका पुराना रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। बीते अगस्त में उन्हें प्रदेश का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

ये भी पढे़ं- "इस हालत में पहुंचाने के लिए 'ताकतवर' का धन्यवाद..." बजरंग पूनिया के बाद अब विनेश फौगाट ने लौटाया खेल रत्न व अर्जुन अवॉर्ड

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर