Move to Jagran APP

करंट लगने से मौत: मां के शव से लिपटकर बिलख रहे बच्चे, पति का रो-रोकर बुरा हाल; परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

बहादुरगढ़ में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पिंकी मंगलवार की रात को बिजली के बोर्ड में तार लगा रही थी इसी दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 10 Jul 2024 02:05 PM (IST)
Hero Image
एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। घर में बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय एक महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। उसके पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाले तेजवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पिंकी (35) मंगलवार की रात को घर में बिजली के बोर्ड में पंखे के तार लगा रही थी। इसी दौरान अचानक से तार में करंट उतर आया। जिसके कारण पिंकी करंट की चपेट में आ गई। यह देखकर उसने शोर मचा दिया।

महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बेहोशी की हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में सात बहनों के इकलौते भाई की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट पर भी चोटों के निशान

परिवार के लोगों ने कार्रवाई से किया इंकार

उधर, सूचना पाकर बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पावर कारपोरेशन की टीम भी मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों के अनुसार, वर्षा होने से तार और बोर्ड में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से ही महिला की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: वर्दी पहनकर अवैध वसूली कर रही थी फर्जी महिला दारोगा, पुलिस ने पकड़ा तो जेल जाने के भय से बेटों को देख लगी रोने

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।