Move to Jagran APP

Bhiwani Mahendragarh Lok Sabha Election Result 2024: भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा का दबदबा, धर्मवीर सिंह तीसरी बार बने सांसद

भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से फिलहाल धर्मवीर सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर राव दान सिंह हैं। कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के बीच 2461 वोटों के बीच का अंतर है। पिछले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के धर्मबीर सिंह ने कांग्रेस की श्रुति चौधरी को हराया था। वोटों से हराया था। वहीं तीसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) की स्वाती यादव रही थीं।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:27 PM (IST)
Hero Image
Bhiwani Mahendragarh Lok Sabha Election Result 2024: धर्मवीर सिंह और राव दान सिंह के बीच कड़ी टक्कर

डिजिटल डेस्क, भिवानी-महेंद्रगढ़। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के मतदाताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 पार का नारा देकर भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के लोगों में जो जोश भरकर गए थे। वह जोश चुनाव परिणाम तक कायम रहा और सांसद धर्मवीर सिंह को तीसरी बार सांसद बनाने का काम किया। भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह तीसरी बार सांसद तो बन गए लेकिन भाजपा के मंत्री जयप्रकाश दलाल के हलका लोहारु में हार का सामना करना पड़ा।

लोहारू में कांग्रेस प्रत्याशी रावदान सिंह को 8319 वोट की लीड

मंत्री जयप्रकाश दलाल की भागदौड़ के बाद भी लोहारू हलके के मतदाताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार रावदान सिंह को भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह से 8319 ज्यादा वोट दिए। बता दें कि 25 मई को लोहारू हलके के एक लाख 38 हजार 102 मतदाताओं ने अपना अपना मताधिकार का प्रयोग किया था।

जिसमें लोहारू हलके के मतदाताओं ने दिल खोलकर रावदान सिंह के पक्ष में 71 हजार 150 वोटों के मुकाबले धर्मवीर सिंह को 61 हजार 978 वोट दिए। जिससे लोहारू में कांग्रेस प्रत्याशी रावदान सिंह को 8319 वोट की लीड मिली। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी रावदान सिंह भाजपा प्रत्याशी सांसद धर्मवीर सिंह से हार गए। इसी जीत के साथ सांसद धर्मवीर सिंह के नाम एक और जीत दर्ज हो गई और तीसरी बार सांसद चुने गए।

भाजपा को नकार चुकी है जनता: सोमबीर सिंह

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी सोमबीर सिंह ने कहा भाजपा को देश और प्रदेश की जनता नकार चुकी है। पहले प्रदेश में 75 पार और अब 400 पर का नारा जुमला साबित हुआ। लोहारू हलके के मतदाताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार रावदान सिंह 8319 वोटो की लीड देने पर मतदाताओं का आभार प्रकट किया और कांग्रेस के सभी जीते हुए सांसदों को जीत की बधाई दी।

हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय सीट पहली बार साल 2009 में अस्तित्व में आई थी। साल 2008 से पहले भिवानी और महेंद्रगढ़ दो अलग-अलग सीटें हुआ करती थीं। लेकिन साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद इन दोनों सीटों को एक कर दिया गया जिसके बाद भिवानी महेंद्रगढ़ अस्तित्व में आई। 

2019 चुनाव के नतीजे

साल 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के धर्मबीर सिंह ने कांग्रेस की श्रुति चौधरी को हराया था। वोटों से हराया था। वहीं तीसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) की स्वाती यादव रही थीं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।