Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: बंसीलाल के गढ़ में रोचक हो सकती है BJP-Congress की जंग, 14 चुनावों में 12 बार परिवार ने दर्ज की जीत

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 हरियाणा विधानसभा में वीआईपी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच दिलचस्प जंग देखने को मिल सकती है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के गढ़ तोशाम में इस बार इन दोनों पार्टियों के लिए अपनी पकड़ बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। पिछले 14 विधानसभा चुनावों में 12 बार चौधरी बंसीलाल के परिवार ने तोशाम से जीत हासिल की है।

By Shiv Kumar Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:27 AM (IST)
Hero Image
तोशाम की जनता ने हमेशा बंसीलाल परिवार का साथ दिया है (फाइल फोटो)

शिव कुमार, भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के गढ़ में कमल खिलाना भाजपा और यहां अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखना कांग्रेस के लिए चुनौती है। भाजपा और कांग्रेस उन्हीं के परिवार पर दांव खेल सकती हैं। हरियाणा की हॉट विधानसभा सीटों में से एक तोशाम सीट पर चौ. बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी भाजपा से टिकट की मजबूत दावेदार है तो पोते अनिरुद्ध चौधरी कांग्रेस से दावा ठोंक रहे हैं।

चौधरी देवीलाल भी खा चुके हैं मात

इस सीट पर पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल भी मात खा चुके हैं। यहां की जनता ने हमेशा बंसीलाल परिवार का साथ दिया। छह बार जीतकर बंसीलाल ने चार बार प्रदेश का नेतृत्व किया तो केंद्र में रक्षा मंत्री, रेल मंत्री भी रहे।

उनका परिवार यहां से 14 विधानसभा चुनावों में 12 बार जीता। कांग्रेस, खुद की पार्टी हरियाणा विकास पार्टी और निर्दलीय तौर पर बंसीलाल का परिवार यहां से चुनाव लड़ा, लेकिन जनता हमेशा उनके साथ रही।

यह भी पढ़ें- Haryana Assembly Election 2024: बादशाहपुर में कांग्रेस के पास नहीं मजबूत उम्मीदवार, इस सीट पर BJP की भी टिकी निगाहें

पहली बार भाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा परिवार

पहली बार यह परिवार भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधू पूर्व मंत्री किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने से अब उनका राज्यसभा में जाना तय है। अब किरण चौधरी के जिम्मेदारी बेटी को जिताना है।

कांग्रेस के समक्ष भी यहां उम्मीदवार उतारना बड़ी चुनौती है और वह भी चौ. बंसीलाल समर्थकों के सहारे तोशाम का किला जीतना चाहती है। इस कारण चौ. बंसीलाल के बड़े बेटे बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा के बेटे अनिरूद्ध चौधरी यहां से दावा ठोंक रहे हैं।

श्रुति और अनिरूद्ध को टिकट मिलती है तो चौ. बंसीलाल के गढ़ में उनकी राजनीतिक विरासत के लिए भाई-बहन आमने-सामने होंगे।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: हुड्डा मेरे 10 सवालों का जवाब देकर दिखाएं, CM नायब बोले- 'कार्यकाल के रजिस्टर फाड़ दिए या...'

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर