Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections: अजय चौटाला बोले- कानूनी अड़चन नहीं आई तो भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से लड़ेंगे चुनाव

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा द्वारा मिशन-2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 17 सितंबर को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की रैली चरखी दादरी में प्रस्तावित की है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कानूनी अड़चने हटी तो वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अन्यथा दिग्विजय सिंह चौटाला मैदान में आएंगे।

By Mohammad Aqib KhanEdited By: Mohammad Aqib KhanUpdated: Sun, 27 Aug 2023 08:05 PM (IST)
Hero Image
डा. अजय चौटाला बोले- कानूनी अड़चन नहीं आई तो भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा से लड़ेंगे चुनाव

भिवानी, जागरण टीम: जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा द्वारा मिशन-2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 17 सितंबर को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की रैली चरखी दादरी में प्रस्तावित की है। डा. अजय सिंह चौटाला रविवार को स्थानीय देवीलाल सदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित भी किया।

डा. अजय चौटाला से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कानूनी अड़चने हटी तो वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा दिग्विजय सिंह चौटाला मैदान में आएंगे।

वही, पूर्व मंत्री चौ. बिरेंद्र सिंह द्वारा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यो पर श्वेत पत्र के बारे में अजय चौटाला ने कहा कि चौ. बिरेंद्र सिंह सठिया गए है। दुष्यंत ने अपने क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की घोषणा की है, जो क्षेत्र का बच्चा-बच्चा बोलता है।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जोगेंद्र बांगनवाला, संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा, अलका आर्य, लक्ष्मी बलौदा, राजेश भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र किलका, सुरेंद्र राठी, डा. विनोद अंचल, जगदीश धनाना, कृष्ण बजीना, ऋषिपाल फौगाट, ईश्वर मान, प्रो. करण सिंह, कपूर सिंह वाल्मीकि, मनोज यादव, बल्लू बामला, कृष्ण वर्मा, यशवीर घनघस, देवेंद्र नकीपुर, शंकर आहुजा, राजेश आर्य, अवतार सांगवान, मदन जूसवाला, प्रदीप खरकिया, सुगनपाल, अनिता सिहाग, गुड्डी लांग्यान, प्रवीण रापड़िया मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।