Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Salman Khan: भिवानी में छुपा था सलमान की हत्या की साजिश रचने वाला पांचवां आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर हमला करने वाला पांचवां आरोपी हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटनाक्रम में 21 लोग शामिल हैं। वहीं 16 संदिग्धों की तलाश अभी जारी है। नवी मुंबई पुलिस ने कहा कि दीपक गोगलिया उर्फ जानी वाल्मीकि को शनिवार को स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार किया गया है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 02 Jun 2024 10:50 PM (IST)
Hero Image
सलमान खान की हत्‍या की साजिश रचने वाला पांचवां आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार (फाइल फोटो)

पीटीआई, भिवानी। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की हत्या की साजिश मामले में एक आरोपित हरियाणा से गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह का सदस्‍य है। इससे पहले पनवेल पुलिस चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या पांच हो गई है।

घटनाक्रम में 21 लोग शामिल

इस घटनाक्रम में 21 लोग शामिल हैं। वहीं 16 संदिग्धों की तलाश अभी जारी है। नवी मुंबई पुलिस ने कहा कि दीपक गोगलिया उर्फ जानी वाल्मीकि को शनिवार को स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार किया गया है। उसे रविवार को भिवानी में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।मजिस्ट्रेट ने उसे पांच जून तक नवी मुंबई पुलिस की रिमांड पर भेज दिया है।

पनवेल लाया गया आरोपी

आरोपी को पनवेल लाया गया है। गोगलिया ने अन्य आरोपितों के लिए आवास की व्यवस्था करने के साथ-साथ रसद और वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई थी। वह वीडियो कॉल के जरिये अन्य आरोपितों के संपर्क में था।

यह भी पढ़ें: Haryana News: नहर में डूब रहे दोस्त को बचा खुद गंवा दी जान, नायब सूबेदार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्‍कार

इससे पहले शनिवार को पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया था कि पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में साजिश के बारे में जानकारी मिलने के बाद कुछ पुलिस अधिकारियों और मुखबिरों ने बिश्नोई गिरोह के वाट्सएप और अन्य इंटरनेट मीडिया समूहों में होने वाले चैट पर नजर रखना शुरू की थी।