Move to Jagran APP

'भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत से हरियाणा में फिर बनी सरकार', अचानक ये क्या बोल गए अजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भाजपा पर कांग्रेस से सांठगांठ कर हरियाणा में फिर से सरकार बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसानों और जवानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग लोग सत्ता परिवर्तन चाहते थे लेकिन भाजपा ने कांग्रेस से मिलकर फिर से सरकार बना ली।

By sonu jalgra Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 28 Oct 2024 05:05 PM (IST)
Hero Image
अजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, बाढड़ा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला (Ajay Singh Chautala) जजपा के जिला प्रधान सज्जन बलाली के चाचा जगत सिंह फौगाट के निधन पर शोक जताने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा खरीफ सीजन की खराबे की भेंट चढ़ी फसलों की स्पेशल गिरदावरी न करवाने व पुलिस सुरक्षा के बावजूद डीएपी उपलब्ध नहीं होने पर भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की।

क्या बोले अजय चौटाला?

उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा देवीलाल के प्रदेश में जवान व किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग लोग सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके थे लेकिन भाजपा, कांग्रेस से सांठगांठ कर फिर से सरकार बनाने में कामयाब हो गई।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में हरिद्वार से बड़ा आचार्यकुलम स्थापित करेंगे स्वामी रामदेव, CM सैनी ने दिलाया मदद का भरोसा

अजय सिंह चौटाला (Ajay Singh Chautala) ने कहा कि भाजपा किसान व नौजवान विरोधी है। भाजपा शासन में केवल आम जनता के हितों से कुठाराघात किया गया है। भाजपा की महंगाई, अपराध व जातिवाद से केवल जजपा ही पीछा छुटा सकती है। अजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने स्व. देवीलाल के आदर्शों की राजनीति की है तथा वह झूठे वायदे नहीं बल्कि धरातल पर जनसेवा करने में विश्वास रखते हैं।

जनता भाजपा से परेशान है: अजय चौटाला

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से आम जनमानस परेशान है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, मनफूल शर्मा, ऋषिपाल उमरवास, एडवोकेट राकेश कलकल, राजेश फौगाट, भूपेंद्र बौंद, कर्नल यशवीर श्योराण, धर्मराज फौगाट, भूप मांढ़ी, विजय गोपी, कर्ण सिंह मांढ़ी, अशोक सिहाग, देवेंद्र बिगोवा, चेयरमैन राजबीर फौगाट, प्रेम मंदोला, विजय श्योराण काकड़ोली, कैलाश पालड़ी, जयवीर काकड़ोली, शमशेर ढ़ाणी फौगाट, राजेंद्र हुई, संजय जगरामबास सहित मौजूद रहे।

कैसा रहा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई है। भाजपा ने इतिहास रचते हुए प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। हालांकि, विधानसभा चुनाव के दौरान हर किसी ने कांग्रेस के जीत के अनुमान लगाए थे।

चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में भी भाजपा हार रही थी और कांग्रेस की सरकार बन रही थी लेकिन जब चुनावी सामने आए, तो हर कोई हैरान हो गया। प्रदेश की 90 सीटों में से 48 सीटों पर भाजपा ने, 37 सीटों पर कांग्रेस ने, तो केवल दो सीटों पर इनेलो ने जीत दर्ज की थी। वहीं, केवल तीन निर्दलीय विधायकों ने जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: CMO और पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव, चुनाव में BJP को नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों के होंगे तबादले

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।