Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: 'नई बात नहीं चुनाव के समय ऐसा होता है', जजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने पर बोले अजय चौटाला

हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया। चुनाव की घोषणा होते ही जननायक जनता पार्टी के चार विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। इस क्रम में जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय यह कोई नहीं बात नहीं है।

By Shiv Kumar Edited By: Prince Sharma Updated: Sun, 18 Aug 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
भिवानी: समर्थक रोहित के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला

जागरण संवाददाता, भिवानी। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला अपने बागी विधायकों के पार्टी छोड़ने से बेपरवाह नजर आए। उन्होंने कहा कि चुनाव में ऐसा होता है। अब कांग्रेस में ऐसी ही भगदड़ मचेगी। साथ ही उन्होंने गठबंधन करने के भी संकेत दिए।

भिवानी में अपने समर्थक रोहित के पिता जयप्रकाश अहलावत के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जजपा चुनावों को लेकर तैयार है। जीत-हार जनता तय करेगी। हम रोज एक विधानसभा कवर कर रहे हैं।

चुनाव के समय ऐसा होता ही है: अजय चौटाला

वहीं अपने विधायकों द्वारा पार्टी छोड़ने पर डॉ. अजय चौटाला बेफिक्र नजर आए। उन्होंने कहा कि ये नई बात नहीं। चुनाव के समय में ऐसा होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक-एक विधानसभा में 10-10 टिकटार्थी हैं। अब कांग्रेस में ऐसे ही भगदड़ मचेगी।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का अनोखा सम्मान, 50 किलोमीटर पैदल चलकर 30 किलो घी की कांवड़ लाए डॉ. परमजीत

वहीं. जेजेपी के सबसे ज्यादा वफादार माने जाने वाले विधायक एवं पूर्व मंत्री अनूप धानक के भी जजपा छोड़ने पर उन्होंने कहा कि कौन-कौन छोड़ रहा है, हमें प्रवाह नहीं।

संभावनाएं हमेशा छिपी रहती हैं: अजय चौटाला

डॉ. अजय चौटाला ने दीपेन्द्र हुड्डा व बीरेन्द्र सिंह द्वारा जजपा को उम्मीदवार भी नहीं मिलने के बयान पर कहा कि हमने सबसे पहले कुछ उम्मीदवार घोषित किए हैं और बाकी भी जल्द घोषित होंगे। इसके साथ ही अजय चौटाला ने गठबंधन की संभावना पर कहा कि संभावनाएं हमेशा छुपी रहती है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: धर्मेंद्र प्रधान से मिले गोपाल कांडा, भाजपा-हलोपा गठबंधन को लेकर जल्द होगा फैसला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर