Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अलग-अलग उठेगा गीला व सूखा कचरा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम जल्द ही घरों से सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग उठाएगा। पिछले दिनो

By JagranEdited By: Updated: Mon, 12 Jun 2017 05:58 PM (IST)
Hero Image
अलग-अलग उठेगा गीला व सूखा कचरा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम जल्द ही घरों से सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग उठाएगा। पिछले दिनों पूरे एनसीआर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। निगम अपने कूड़ा उठाने वाले वाहन को भी इस तरह से डिजाइन कराएगा कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखा जा सके। इसके अलावा निगम लोगों को मुफ्त में कूड़ेदान भी देगा। यह काम पार्षदों की मदद से किया जाएगा।

शुरुआत में कुछ क्षेत्र किए जाएंगे चयनित : ठोस कूड़ा प्रबंधन के नियम के अनुसार कूड़ा दो प्रकार से एकत्रित किया जाना चाहिए। लोगों के घरों में भी दो तरह का कूड़ा एकत्र होता है। एक तो गीला कूड़ा और दूसरा सूखा कूड़ा होता है। सूखे कूड़े में पॉलिथीन कागज शामिल होता है, लेकिन निगम क्षेत्र के लोग इस नियम का पालन नहीं करते हैं। गीले और सूखे कूड़े के मिलने से बदबू पैदा होती है। यह कूड़ा किसी काम का नहीं होता है। अगर गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग कर दिया जाए तो गीले कूड़े से खाद बनाई जा सकती है वहीं सूखे कूड़े को रिसाइकिल करके वस्तुएं बनाई जा सकती हैं।

योजना शुरू करने से पहले बांटे जाएंगे कूड़ेदान : अधिकतर लोगों के घर में एक ही तरह के कूड़ेदान होते हैं, जिसमें वह हर तरह का कूड़ा डालते हैं। इसलिए निगम लोगों को सबसे पहले दो तरह के कूड़ेदान देगा। नीले रंग के कूड़ेदान में सूखे और हरे रंग के कूड़ेदान में गीले कूड़े को एकत्र किया जाएगा। इस तरह से निगम अपनी गाड़ियों पर भी नीला और हरा कंटेनर लगाएगा, ताकि घरों से इन कूड़े को अलग अलग उठा कर गाड़ियों में डाला जा सके। शुरुआत में निगम ने 5 हजार कूड़ेदान खरीदने के लिए टेंडर लगा दिया है। ये सभी काम स्थानीय पार्षदों की सहायता से निगम करेगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग इकट्ठा करने की योजना है। इसके लिए डस्टबिन लोगों को बांटे जाएंगे। निगम की गाड़ियां घरों से जाकर दोनों तरह के कूड़े को उठाएगी।

-श्याम ¨सह, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर