Move to Jagran APP

कपास की फसल के पौधे सूखने से किसान ¨चतित

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : कपास की फसल में पौधे पीले पड़ने के बाद सूखने लगे हैं। किसान फ

By JagranEdited By: Updated: Mon, 04 Sep 2017 07:14 PM (IST)
Hero Image
कपास की फसल के पौधे सूखने से किसान ¨चतित
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : कपास की फसल में पौधे पीले पड़ने के बाद सूखने लगे हैं। किसान फसल सूखने से खासे ¨चतित हैं और उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। यदि पौधे ऐसे सूखते रहे तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

बता दें कि जिले में इस बार किसानों ने 1000 एकड़ भूमि में कपास की फसल लगाई है। ये फसल किसानों ने धान से मुक्ति पाने के लिए लगाई है। धान की फसल में लागत अधिक आती है और पानी का दोहन अधिक होता है। कपास की फसल से पानी का दोहन बचता है और भाव भी अच्छा मिलता है। अब किसान कपास नियमित उतार रहे हैं और मंडी में बेच रहे हैं। 31 अगस्त को हुई बारिश के बाद अब कपास की फसल में कुछ पौधे पीले पड़ने के बाद सूखने लगे हैं। इन पौधों को सूखने से किसान ¨चतित हैं। पीड़ित किसान रूप ¨सह का कहना है कि उनके खेत में करीब 25 पौधे ऐसे हैं जो सूख कर नष्ट होने के कगार पर हैं। कपास के पौधे ऐसे सूख जाएंगे तो उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। दवा विक्रेताओं को भी ये पता नहीं है कि पौधे क्यों सूख रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक भी कोई ठोस उपाय नहीं बता रहे हैं।

कपास की फसल के पौधे सूख रहे हैं, इस मामले में किसी भी किसान ने उनसे कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी वे मंगलवार को अपने वैज्ञानिकों की टीम भेज कर इसकी जांच करा लेते हैं। फसल को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

-आत्माराम गोदारा, उपनिदेशक, जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।