Move to Jagran APP

संपत्ति कर शाखा खुली, नगर निगम में कार्य शुरू

जागरण संवाददाता फरीदाबाद कोरोना मामलों के चलते बंद किए गए संपत्ति कर शाखा जोन तीन तथा एक अन्य शाखा के कार्यालय को सोमवार को खोल दिया गया।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 29 Jun 2020 04:49 PM (IST)
Hero Image
संपत्ति कर शाखा खुली, नगर निगम में कार्य शुरू

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण के चलते बंद संपत्ति कर शाखा जोन तीन तथा एक अन्य शाखा के कार्यालय को सोमवार को खोल दिया गया। साथ ही अन्य शाखाओं में भी आवश्यक कार्य शुरू किए गए हैं। लोग संपत्ति कर, रिहायशी प्रमाण पत्र मामले तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने को मुख्यालय आने लगे हैं।

बता दें कि करीब तीन हफ्ते पहले नगर निगम संपत्ति कर जोन तीन शाखा के दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, निगम के 23 कर्मचारी और एक कर्मचारी के परिवार के छह सदस्य संक्रमित मिले थे। निगमायुक्त डॉ.यश गर्ग के आदेश पर संपत्ति कर शाखा को बंद कर दिया गया था। सभी कर्मचारी होम क्वारंटाइन हो गए थे। अब सोमवार को फिर संपत्ति कर शाखा को खोल दिया गया। साथ ही निगम के गेट पर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। वाहन चालकों को दशहरा मैदान में वाहन की पार्किग करने को कहा जा रहा है। वर्जन..

सभी कर्मचारी कार्यालय में आ रहे हैं। मैं तो यही अपील करता हूं कि अति आवश्यक कार्य हो, तो ही लोग निगम मुख्यालय आएं। नियमों का पालन करें, मास्क लगाएं।

-डॉ.यश गर्ग, निगमायुक्त।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।