Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Faridabad Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

टक्कर इतनी तेज थी बाइक काफी दूर जाकर गिरी। इस टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना सेक्टर-17 के पास आगरा नहर की है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 06 Jun 2024 07:25 AM (IST)
Hero Image
Faridabad Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-17 के पास आगरा नहर के किनारे बाइक पर जा रहे दो युवकों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से घायल दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुमित कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-आठ निजी अस्पताल में नौकरी करता है। सुमित के अनुसार बुधवार को वह अपने दोस्त नितिन के साथ केटीएम बाइक पर सेक्टर-17 में आगरा नहर के साथ बनी सड़क पर जा रहे थे।

तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी बाइक काफी दूर जाकर गिरी। इस टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर