Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नौकरी करने आया था युवक, तीन महीने में ही मालिक की बेटी को लेकर भाग गया ड्राइवर, और फिर...

फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक ड्राइवर ने अपने ही मालिक की 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसका अपहरण कर लिया। आरोपी की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट और अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Susheel Bhatia Edited By: Pooja Tripathi Updated: Sat, 07 Sep 2024 06:47 PM (IST)
Hero Image
आरोपी विक्की कुमार की फाइल फोटो। जागरण

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद से 15 वर्षीय नाबालिग के दुष्कर्म और अपहरण की एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे कोई अपने सहायकों पर कभी भरोसा नहीं कर पाएगा। यहां एक ड्राइवर ने अपने ही मालिक की बेटी संबंध बनाए और उसका अपहरण भी कर लिया।

आरोपी की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म और अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया है। साथ ही अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

मई से शुरू हुई कहानी

विक्की कुमार इस्माइलपुर गांव में रहा था और पीड़िता के पिता के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विक्की ने मई 2024 में मालिक की बेटी से दोस्ती की।

धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं और आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसकी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह 8 अगस्त को पीड़िता को झांसा देकर घर से ले गया।

दोनों फरीदाबाद से निकलकर उदयपुर चले गए थे और वहीं रह रहे थे। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया।