Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Badkhal vidhan sabha Chunav 2024: भाजपा के धनेश अदलखा चल रहे आगे, यहां मिलेगा हर अपडेट

Haryana vidhan sabha Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बड़खल विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह भाजपा के धनेश अदलखा बीएसपी से मनोज चौधरी और आम आदमी पार्टी से ओम प्रकाश वर्मा के बीच मुकाबला दिलचस्प है। चुनावी नतीजे के लिए मतों की गिनती मंगलवार (8 अक्तूबर) सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मंगलवार दोपहर तक चुनावी नतीजे साफ हो जाएंगे।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 08 Oct 2024 10:10 AM (IST)
Hero Image
Haryana vidhan sabha chunav 2024: बड़खल सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। Badkhal Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए पांच अक्टूबर को वोट डाले गए थे। इस बार के चुनाव में फरीदाबाद जिले की बड़खल सीट पर बीजेपी ने सीमा त्रिखा की जगह पर धनेश अदलखा को टिकट दिया था।

कांग्रेस ने विजय प्रताप को मैदान में उतरा था। बीएसपी से मनोज चौधरी, आम आदमी पार्टी से ओम प्रकाश वर्मा और जेजेपी से परविंदर सिंह चुनाव लड़े थे। यहां पर जानें पल-पल की अपडेट्स:

Badkhal Vidhan Sabha Chunav Live Updates: 

  • बड़खल से धनेश अदलखा आगे।
  • बड़खल विधानसभा क्षेत्र से पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी धनेश आगे हैं।
  • पहले राउंड में भाजपा को मिले 5371 वोट, कांग्रेस के विजय प्रताप को मिले 2868 वोट।

बड़खल सीट पर कांग्रेस (Haryana Congress) के विजय प्रताप सिंह (Vijay Pratap Singh), भाजपा (Haryana BJP) के धनेश अदलखा (Dhanesh Adlakha) और बीएसपी से मनोज चौधरी, आम आदमी पार्टी से ओम प्रकाश वर्मा के बीच मुकाबला दिलचस्प है। चुनावी नतीजे के लिए मतों की गिनती मंगलवार (8 अक्तूबर) सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मंगलवार दोपहर तक चुनावी नतीजे साफ हो जाएंगे।

इस सीट को जानें: 

हरियाणा राज्‍य की कुल 90 विधानसभा सीटों में बड़खल सीट भी शामिल है। फरीदाबाद जिले का हिस्‍सा यह विधानसभा क्षेत्र फरीदाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा भी है। इस लिहाज से यह जिले के प्रमुख राजनीतिक केंद्रों में शुमार है। चुनाव आयोग की सिफारिशों के बाद हरियाणा राज्‍य के तीसरे परिसीमन के तहत 2009 में इस विधानसभा क्षेत्र का गठन किया गया था।

यहां के पहले चुनाव में कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा के सीमा त्रिखा को हराकर चुनावी जीत लिया था। इसके अगले चुनाव में यानी 2014 में यहां से भाजपा की सीमा त्रिखा ने महेंद्र प्रताप सिंह से हार का बदला लेते हुए चुनाव जीता और विधायक बनीं।

इसके बाद 2019 में भी सीमा ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा। इस बार उन्होंने कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह को शिकस्त दी। अरावली पहाड़ी शृंखला के किनारे बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से नहाया हुआ है। यह क्षेत्र देश की राजधानी दिल्‍ली से मात्र 32 किलोमीटर दूर है। यहां की बड़खल झील पर्यटकों के लिए मुख्‍य आकर्षण का केंद्र है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें