Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ballabhgarh vidhan sabha Chunav 2024: किसके सिर सजेगा जीत का ताज? मूल चंद शर्मा आगे

Haryana vidhan sabha Election 2024 बल्लभगढ़ विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के मूल चंद शर्मा और कांग्रेस के पराग शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने यहां से अपनी जीत का दम भरा है। आज फैसले का ही दिन है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 08 Oct 2024 10:13 AM (IST)
Hero Image
Haryana Assembly Election 2024: पूर्व मंत्री की कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा से कांटे की टक्कर।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद।  Ballabhgarh vidhan sabha Chunav 2024: बल्लभगढ़ सहित फरीदाबाद जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बल्लभगढ़ सीट पर भाजपा से पूर्व मंत्री मूल चंद शर्मा चुनावी मैदान में हैं तो वहीं पर कांग्रेस ने इसी सीट से पराग शर्मा (Parag Sharma) को मैदान में उतारा है। यहां पर जानें पल-पल की अपडेट्स:

Ballabhgarh Vidhan Sabha Chunav 2024 Live Updates: 

  • पहले दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी एवं उद्योग वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा (Mool Chand Sharma) 1634 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी शारदा राठौर से आगे चल रहे हैं।

पराग, मूल चंद शर्मा की पोती लगती हैं। ऐसे में यहां भी मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। नतीजे से पहले प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

प्रत्याशियों ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मूल चंद शर्मा का कहना है कि वह भारी मतों से जीत हासिल करने जा रहे हैं। उनका किसी से मुकाबला ही नहीं था। वहीं पराग शर्मा ने भी कहा है कि वह भारी मतों से जीतने जा रही हैं।

इस सीट को जानें: 

बल्‍लभगढ़ विधानसभा सीट हरियाणा की 90 सीटों में महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखती है। फरीदाबाद जिले की यह तहसील हरियाणा के आधुनिक शहरों में शुमार है। फरीदाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा यह सीट राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी आती है। 1967 के पहले विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की। इसके बाद 1968 और 1972 के चुनावों में भी कांग्रेस ने झंडा बुलंद किया।

कांग्रेस यहां से अब तक कुल 6 बार जीत हासिल कर चुकी है। इस सीट पर पिछले दो बार से भाजपा जीत रही है। मूल चंद शर्मा 2014 और 2019 में लगातार दो बार विधायक बने। 1739 में यहां के राजा बलराम सिंह ने नाहर सिंह महल का निर्माण कराया और इस क्षेत्र को बसाया था। उन्‍हीं के नाम पर इस क्षेत्र को पहचान मिली और बल्‍लभगढ़ नाम पड़ा।

हरियाणा का यह चौथा शहर है जो मेट्रो लाइन के जरिए दिल्‍ली से जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्र अंग्रेजों ने हथिया लिया जो बाद में स्‍वतंत्रता के बाद भारत गणराज्‍य का हिस्‍सा बना। यहां का बलरामगढ़ किला, नाहर सिंह महल, रानी की छतरी समेत कई स्‍मारक यहां के गौरवशाली इतिहास की गवाही देते हैं। इन स्‍मारकों को देखने के लिए बड़ी संख्‍या पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें