Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: फरीदाबाद में पोलिंग बूथ के पास भाजपा कार्यकर्ता को मारी गई थी गोली, पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने बताया कि हरियाणा में मतदान के दिन 5 अक्टूबर को यहां मतदान केंद्र के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने 30 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता को कथित तौर पर गोली मार दी जिससे उसे कमर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रजनीश निधि पब्लिक स्कूल के पास टेबल पर बैठे थे।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 07 Oct 2024 04:25 PM (IST)
Hero Image
फरीदाबाद में पोलिंग बूथ के पास भाजपा कार्यकर्ता को मारी गई थी गोली।

पीटीआई, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। गोली उसकी कमर में लगी और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को मतदान केंद्र के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारी थी।

पुलिस ने बताया कि 14 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रजनीश निधि पब्लिक स्कूल के पास टेबल पर बैठे थे। वहीं, लोग इस दौरान मतदान का इंतजार कर रहे थे।

चेहरा ढककर आए थे बदमाश

पुलिस का कहना है कि दो हमलावर गमछे से चेहरा ढककर आए। वह बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने रजनीश से कुछ देर बात की और गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता को कमर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्या कहा

असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर विवेक कुंडू ने अस्पताल जाकर पीड़ित की हालत को जाना। उन्होंने बताया कि उसकी हालत स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रजनीश फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भारत कॉलोनी के निवासी हैं और उनका घर 33 फीट रोड पर है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री और फरीदाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल रजनीश का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें