Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कौन सी है वो दुर्लभ बीमारी, जिसके आगे नहीं चला 'दंगल गर्ल' का दांव; सुहानी के माता-पिता ने बताई मौत की वजह

फिल्म दंगल में महज नौ साल की उम्र में आमिर खान की छोटी बेटी का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर (19) की बीमारी के बाद निधन हो गया। वह काफी दुर्लभ बीमारी डरमेटोमायसाइटिस से पीड़ित थी। उनके माता-पिता ने बताया कि उन्हें भी इस बीमारी के बारे में पहले नहीं पता था। दो महीने पहले ही उन्हें इसके बारे में पता लगा।

By Susheel Bhatia Edited By: Sonu SumanUpdated: Sat, 17 Feb 2024 06:26 PM (IST)
Hero Image
सुहानी भटनागर के माता-पिता ने बताई मौत की वजह।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फिल्म 'दंगल' में महज नौ साल की उम्र में आमिर खान की छोटी बेटी (जूनियर बबीता फोगाट) का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर (19) की बीमारी के बाद निधन हो गया। उसे जो बीमारी हुई थी, वह काफी दुर्लभ है। उनके माता-पिता ने बताया कि उन्हें भी इस बीमारी के बारे में नहीं पता था। दो महीने पहले ही उन्हें इसके बारे में पता लगा। लेकिन अचानक ही वह इस जंग में हार गई।

सुहानी के पिता पुनीत ने बताया कि दो महीने पहले सुहानी के उल्टे हाथ में सूजन आई थी। स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराया। तमाम टेस्ट कराए। लेकिन बात नहीं बनी। सूजन बढ़ती जा रही थी। एक हाथ से दूसरे हाथ में सूजन और फिर पूरे शरीर में सूजन आने लगी। इसके बाद एम्स पहुंचे। वहां टेस्ट करने के बाद पता लगा कि सुहानी गंभीर बीमारी डरमेटोमायसाइटिस से पीड़ित है। जो मांसपेशियों को प्रभावित करती है। लगातार हालात खराब होती चली गई। 

ये भी पढ़ें- Faridabad Crime: महिलाओं ने बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघाया और इस तरह लूटकर ले गई ज्वेलरी

मसल्स को प्रभावित करता है डरमेटोमायसाइटिस

उनके पिता ने बताया कि इसके बीमारी के बारे में दो महीने पहले पता लगा। इससे पहले इस बीमारी के बारे में नहीं पता लगा था। जब पता चला तो उसे एम्स में ले गया। वहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन यह बीमारी फैल गया और उसका लंग्स काम करना बंद कर दिया। यह बीमारी एक ऑटोइम्यून है, जो मसल्स को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में इसके सिर्फ 5 या 6 केसेस है। इसमें कुछ तो इससे रिकीवर हो गए और कुछ का नहीं हो पाया। यह बच्चों के लिए खासकर खतरनाक बीमारी है। उन्होंने बताया कि सुहानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती चली गई। लेकिन शुक्रवार शाम को डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बचपन से ही एक्टिंग का था शौकः सुहानी की मां

सुहानी की मां ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में भी टॉपर रहती थी। दंगल फिल्म करने के लिए वह छह माह स्कूल नहीं गई थी। तब वह डीपीएस मथुरा रोड में थी।  इसके बावजूद उसने उस समय छठी कक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसे बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। लेकिन साथ ही अपनी ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद ही एक्टिंग करना चाहती थी। वह कॉलेज में काफी बढ़िया प्रदर्शन कर रही थी। वह बचपन से ही मॉडलिंग कर रही थी। उनकी मां ने बताया कि दंगल में सुहानी का चयन अचानक से हो गया। हम उसे उसके सपने पूरे करने में सपोर्ट कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें- Aamir Khan की 'छोटी बेटी' का लंबी बीमारी के बाद निधन, नौ साल की उम्र में इस सुपरहिट फिल्म में किया था काम