Move to Jagran APP

Faridabad News: सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर की छत गिरी, दादा-दादी और पोते समेत चार की मौत

भाकरी गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक मकान की छत गिर गई। नीचे सो रहे दादा-दादी और इनके 14 साल के पोते समेत चार की मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई मौके पर हाइड्रा मंगा कर मलवा को हटाया गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकल जब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 18 Oct 2024 07:30 AM (IST)
Hero Image
सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर की छत गिरी, दादा-दादी और पोते समेत चार की मौत।

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। गांव भाकरी में बृहस्पतिवार देर रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक मकान की छत गिर गई। नीचे सो रहे दादा-दादी और इनके 14 साल के पोते समेत चार की मौत हो गई। ब्लास्ट होने पर गांव में हलचल मच गई। सभी ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़े।

सूचना पुलिस को दी गई मौके पर हाइड्रा मंगा कर मलवा को हटाया गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकल जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों के शव बादशाह खान नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं इसी ब्लास्ट की वजह से पड़ोस की दीवार भी गिर गई थी उसमें भी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी

पुलिस के अनुसार भाकरी गांव में रहने वाले 55 साल के सरजीत मकान के नीचे दुकान चलाते थे। उनका हार्डवेयर का सामान बेचने का काम है। रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी जिसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। आधी रात के बाद सिलेंडर के चारों ओर आग लग गई और ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट की वजह से रसोई की दीवार गिर गई। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी। दीवार गिरने की वजह से सर लेटर इन तीनों के ऊपर आगे रहा। सभी दब गए। चीख पुकार मची तो अन्य ग्रामीण दौड़े। पता लगा कि पड़ोस में रहने वाले की भी एक दीवार गिर गई है। इसके नीचे भी तीन लोग दब गए हैं। उन्हें बाहर निकाल निकाल लिया गया। सरजीत का बेटा बिट्टू इसी मकान में पीछे की ओर रहता है । वहां ब्लास्ट का कुछ असर नहीं हुआ।

जन्मदिन की कर रहे थे तैयारी

सरजीत के पोते कुणाल का आज जन्मदिन था। पूरा परिवार जन्मदिन की तैयारी में जुटा हुआ था। कुणाल का जन्मदिन कुछ खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही थी लेकिन परिवार को क्या पता था कि यह उसकी मौत का दिन बन जाएगा। इस हादसे को लेकर पूरा गांव गमगीन है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।