Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Faridabad News: नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाली महिला का प्रशासन ने मकान तोड़ा, 11 मुकदमे हैं दर्ज

कलंदर कालोनी की रहने वाली मम्मो खान को पुलिस ने कई बार गांजा बेचने के आरोप में पकड़ा है और उसके खिलाफ थाना शहर में आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसका बेटा सलमान और बेटी शायना भी इस काम में उसकी मदद करते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Tue, 18 Oct 2022 05:59 PM (IST)
Hero Image
गांजे की तस्करी करने वाली महिला के मकान को पुलिस ने ढहाया।

फरीदाबाद, [सुभाष डागर]। कलंदर कालोनी में नशीले पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाली महिला के मकान को पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को मिलकर अर्थमूवर से ढहा दिया। महिला और उसका परिवार लगातार तस्करी का काम कर रहा था। उनके खिलाफ थाना शहर पुलिस में 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उम्मीद लगा रही है कि इस कार्रवाई के बाद शायद ही कोई नशीले पदार्थ की तस्करी करने की कोशिश करे।

कलंदर कालोनी की रहने वाली मम्मो खान को पुलिस ने कई बार गांजा बेचने के आरोप में पकड़ा है और उसके खिलाफ थाना शहर में आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसका बेटा सलमान और बेटी शायना भी इस काम में उसकी मदद करते हैं। सलमान के खिलाफ पुलिस में दो और शायना के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।

गांजे की तस्करी से बनवाया था मकान

गांजे की तस्करी करके की कमाई से मम्मो खान ने कलंदर कालोनी में नगर निगम की सरकारी जमीन पर तीन कमरों का एक मकान बनाया हुआ था और एक झुग्गी डाली हुई थी। प्रशासन ने इस मकान को खाली करने के लिए दो बार नोटिस दिए, लेकिन उसने मकान खाली नहीं किया।

मकान तोड़ने के लिए तैयार किया गया था दस्ता

मंगलवार को प्रशासन की तरफ से मम्मो खान के मकान को तोड़ने के लिए एक दस्ता तैयार किया गया। दस्ते का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के उपमंडल अधिकारी महेंद्र सिंह रावत को लगाया गया। इस मौके पर थाना शहर प्रभारी सत्यवान और बस अड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज उमेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। दस्ते के अर्थमूवर से मम्मो खान के मकान और उसकी एक झुग्गी को तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Faridabad Crime: पहले मिठाई का दिया लालच और फिर स्कूटी लेकर हो गया फरार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें