Move to Jagran APP

जीतते ही एक्शन में आए विधायक जी! शपथ लेने से पहले दे डाला ये बड़ा आदेश; अफसरों में मचा हड़कंप

Faridabad MLA फरीदाबाद विधानसभा से चुनाव जीतते ही विधायक एक्शन में आ गए हैं। शपथ लेने से पहले ही विधायक विपुल गोयल ने बुधवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विपुल गोयल ने अधिकारियों को बड़ा आदेश दिया है। विधायक ने अधिकारियों को सिर्फ सात दिन का समय दिया है। पढ़िए आखिर क्या आदेश दिया है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:16 PM (IST)
Hero Image
फरीदाबाद में चुनाव जीतते ही विधायक एक्शन में आ गए। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। Faridabad MLA Vipul Goyal हरियाणा में निर्वाचित होते ही फरीदाबाद विधानसभा के विधायक विपुल गोयल एक्शन में आए। विपुल गोयल ने नगर निगम अधिकारियों की अपने निवास पर बैठक ली।

बैठक में अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में विपुल गोयल ने कहा कि त्योहारी सीजन में सड़क पर सीवर का पानी और गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।

बैठक में विपुल गोयल ने अधिकारियों से साफ-साफ कहा कि सीवर का मेनहोल खुला नहीं रहना चाहिए। क्योंकि इस समय बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए बाहर निकलते हैं। ऐसे में कोई भी हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: रिजल्ट के बाद हरियाणा में बदले विधानसभा के समीकरण, अचानक निर्दलीय विधायक ने कर दिया खेल

उन्होंने अधिकारियों को सड़क पर फैली गंदगी और सीवर का मेनहोल लगाने के लिए सात दिन का समय दिया। विपुल गोयल ने कहा कि सात दिन बाद वह खुद सड़कों पर जाकर निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में खेला! काउंटिंग खत्म होने के बाद भी BJP को मिले 2 और विधायक, अब संख्या हुई 50

बता दें कि विपुल गोयल (Vipul Goyal) मनोहर सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रहे थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।