Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Faridabad Lok Sabha Result 2024: हरियाणा में हुआ बड़ा उलटफेर, फरीदाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के हार की ये रही पांच कारण

कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और वे भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर से चुनाव हार गए। उनके चुनाव हारने के पांच प्रमुख कारण रहे हैं। इन में सबसे बड़ा कारण जिले में संगठन का न होना था। यदि कांग्रेस का संगठन जिला और खंड स्तर पर होता तो इन पदाधिकारियों से कितने लोग पार्टी से जुड़ते।

By Subhash Dagar Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:27 PM (IST)
Hero Image
फरीदाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के हार की ये रही पांच कारण।

सुभाष डागर, फरीदाबाद। कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और वे भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर से चुनाव हार गए। उनके चुनाव हारने के पांच प्रमुख कारण रहे हैं। इन में सबसे बड़ा कारण जिले में संगठन का न होना था। यदि कांग्रेस का संगठन जिला और खंड स्तर पर होता तो इन पदाधिकारियों से कितने लोग पार्टी से जुड़ते।

जबकि भाजपा के संगठन में मतदाता सूची के एक पन्ना का प्रमुख कार्यकर्ता बनाया हुआ है। मतदान केंद्र के स्तर पर एक केंद्र प्रमुख और 18 केंद्रों के ऊपर शक्ति प्रमुख बनाया है। जबकि कांग्रेस में न तो जिलाध्यक्ष और न ही जिला स्तर पर कोई पदाधिकारी। इस तरह से न तो ब्लाक स्तर पर कोई अध्यक्ष और न ही पदाधिकारी है।

दूसरा कारण

कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह की हार का दूसरा कारण पार्टी द्वारा टिकट देरी से देना। जब कांग्रेस ने महेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दी, तब तक भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर छह विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तर की रैलियों का आयोजन कर चुके थे। देरी से टिकट दिए जाने के कारण महेंद्र प्रताप सिंह ज्यादा मतदाताओं से संपर्क नहीं कर पाए।

तीसरा कारण

उनके पुत्र विजय प्रताप सिंह और घर की महिलाओं ने भी जनसंपर्क किया। वे जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले पिछड़ गए। तीसरा कारण महेंद्र प्रताप सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। उनके प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के रूप में सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने ही चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

प्रचार में नहीं था कोई बड़ा चेहरा

उनके प्रचार में बड़े स्टार प्रचारक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व अन्य नहीं आए। जबकि भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के प्रचार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रचार किया।

चौथा कारण

चौथा कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह की हार का कारण पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी बहुत ज्यादा होना रहा। उनके प्रचार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान गुट के नेता जमकर प्रचार करते हुए दिखाई दिए। जबकि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा समर्थक नेता फरीदाबाद को छोड़ कर सिरसा में ज्यादा सक्रिय रहे।

नाराज नेता भी आए भाजपा के पक्ष में

भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में शुरुआत में जो नेता नाराज थे आखिरी चरण आते-आते वे भी उनके गोद में जाकर बैठ गए। उनका संगठन समर्थन मजबूत होता हुआ चला गया। पांचवां कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह की हार का कारण प्रभावी रूप से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर अपने भाषणों में हमलावर नहीं हो पाना रहा।

भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर शुरू से लेकर आखिर तक कांग्रेस पर हमलावर रहे। वे कांग्रेस को बिना ड्राइवर की गाड़ी बता कर दुर्घटना की आशंका होने का खतरा बताते तो कभी बिना दूल्हे की बारात बताते। महेंद्र प्रताप सिंह इस तरह से भाजपा या उनके प्रत्याशी पर हमला नहीं बोल पाए। वे पूरी सभाओं में एक बार भी भाजपा नेतृत्व को कठघरे में खड़ा नहीं कर पाए। इन कारणों के चलते महेंद्र प्रताप सिंह भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर से चुनाव हार गए।

10 लोकसभा सीटों में से 5 पर भाजपा और 5 पर कांग्रेस आगे

अंबाला में कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से आगे

करनाल में भाजपा के मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से आगे

भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस के राव दान सिंह से आगे

फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से आगे

गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से आगे

हिसार में कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला से आगे

कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से आगे हुए।

रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा आगे

सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा आगे

सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से आगे