Move to Jagran APP

Faridabad News: दशहरा पर्व पर निकाली मनमोहक झांकियां, धू-धू कर जले रावण के कुनबे के पुतले

Faridabad News बुराई के प्रतीक रावण-कुंभकरण-मेघनाद के पुतले धू-धू कर जले। इससे पहले मेन बाजार में झांकियां निकाली गईं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के मानचित्र की झांकी निकाली गई। जो देश को आजादी के 75 साल पूरे होने के अहसास करा रही थी।

By Susheel BhatiaEdited By: Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:30 PM (IST)
Hero Image
Faridabad News: दशहरा पर्व पर निकाली मनमोहक झांकियां, धू-धू कर जले रावण के कुनबे के पुतले : जागरण

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता: दशहरा पर्व पर बल्लभगढ़ दशहरा मैदान में बुराई के प्रतीक रावण-कुंभकरण-मेघनाद के पुतले धू-धू कर जले। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा मौजूद थे।

इससे पहले मेन बाजार में झांकियां निकाली गईं। झांकी मोहना मार्ग पंजाबी धर्मशाला से चल कर गुप्ता होटल चौक, ऊंचा गांव बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक, मेन बाजार, आंबेडकर चौक, बस अड्डा मार्केट से होते हुए दशहरा मैदान पर पहुंची। यहां पर श्री राम-लक्ष्मण की झांकियों का अतिथियों ने स्वागत किया।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के मानचित्र की झांकी निकाली गई। जो देश को आजादी के 75 साल पूरे होने के अहसास करा रही थी। इस मौके पर परिहवन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत महात्मा गांधी और राजा नाहर सिंह जैसे बलिदानियों के योगदान से आजाद हुआ है।

इस मौके पर यात्रा में शामिल बैंड भी देशभक्ति वाले गीतों की धुन बजा रहे थे। झांकियों का परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, नवयुवक समिति के प्रधान अमित मदान, निवर्तमान पार्षद दीपक यादव, कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने स्वागत किया। इस मौके पर श्रीराम और लक्ष्मण ने रावण के पुतलों का दहन किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें