Move to Jagran APP

दर्दनाक: बेटे के जन्मदिन की तैयारी कर रहा था परिवार, अचानक हुआ कुछ ऐसा... चार लोगों की हो गई मौत

Faridabad House Collapsed फरीदाबाद के भाकरी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार की देर रात में एक मकान में सिलेंडर फट गया जिससे घर की छत गिर गई। इस दौरान छत के मलबे में दबकर दादा-दादी और इनके 14 साल के पोते समेत चार की मौत हो गई। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 18 Oct 2024 08:01 AM (IST)
Hero Image
Faridabad House Collapsed: फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। फाइल फोटो

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। Faridabad House Collapsed फरीदाबाद के गांव भाकरी में बृहस्पतिवार देर रात को एक बड़ी घटना हो गई। परिवार के सभी लोग बेटे कुणाल के जन्मदिन की तैयारी में लगे थे, इसी बीच हादसा हो गया और कुणाल समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

बताया गया कि सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक मकान की छत गिर गई। नीचे सो रहे दादा-दादी और इनके 14 साल के पोते व महिला लक्ष्मी की मौत हो गई।

वहीं, ब्लास्ट होने पर गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान सभी ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मंगा कर मलबे को हटाया गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकला, लेकिन तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। चारों के शव बादशाह खान नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं। 

(हादसे के बाद मकान का मंजर। जागरण फोटो)

इसी ब्लास्ट की वजह से पड़ोस की दीवार भी गिर गई थी, उसमें भी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, भाकरी गांव में रहने वाले 55 साल के सरजीत मकान के नीचे दुकान चलाते थे। उनका हार्डवेयर का सामान बेचने का काम था। रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे।

(हादसे के बाद मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जागरण फोटो)

बताया गया कि सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी, जिसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। आधी रात के बाद सिलेंडर के चारों ओर आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की वजह से रसोई की दीवार गिर गई। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, दीवार गिरने की वजह से मकान की छत इन तीनों के ऊपर आ गिरी, जिससे सभी दब गए। इस दौरान चीख-पुकार मची तो अन्य ग्रामीण दौड़े।

पता चला कि पड़ोस में रहने वाले की भी एक दीवार गिर गई है। इसके नीचे भी तीन लोग दब गए हैं। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। सरजीत का बेटा बिट्टू इसी मकान में पीछे की ओर रहता है। वहां ब्लास्ट का कुछ असर नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- Indore: अपने सीनियर से मिलने आई युवती फ्लैट से नीचे गिरी, पुलिस से बोली- मोबाइल पर बात करते हुए फिसल गया था पैर

जन्मदिन की कर रहे थे तैयारी

सरजीत के पोते कुणाल का आज जन्मदिन था। पूरा परिवार जन्मदिन की तैयारी में जुटा हुआ था। कुणाल का जन्मदिन कुछ खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन परिवार को क्या पता था कि यह उसकी मौत का दिन बन जाएगा। इस हादसे को लेकर पूरा गांव गमगीन है।

यह भी पढ़ें- Shahjahanpur News : न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार समेत नौ पर मुकदमा दर्ज, कृषि भूमि के फर्जी बैनामे में हुई कार्रवाई

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।