Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Faridabad vidhan sabha Chunav Result: फरीदाबाद सीट पर BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, पहले राउंड में विपुल आगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election Result 2024) के लिए सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई। आज दिल्ली से सटे औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की बात करें तो यहां पर 6 सीटों पर मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच फाइट है लेकिन यहां पर दोनों ही पार्टियों के नेता टिकट न मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरे हैं।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 08 Oct 2024 10:24 AM (IST)
Hero Image
Faridabad Chunav Results 2024: फरीदाबाद सीट पर विपुल Vs सिंगला के बीच मुकाबला।

डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद।  हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024) के लिए सभी 90 सीटों पर वोटिंग खत्म होने के बाद आज रिजल्ट का दिन है। हरियाणा में सत्ता की चाबी किसे मिलेगी उसका दिन है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 8 अक्टूबर को होगा। यहां पर जानें पल-पल की अपडेट्स:

Lakhan Kumar Singla Live Updates: 

  • कांग्रेस लखन सिंगला- 9858
  • बीजेपी विपुल गोयल- 14501
  • फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा पांच सीट पर आगे, कांग्रेस एक पर आगे।
  • फरीदाबाद विधानसभा कांग्रेस लखन सिंगला- 3462 भाजपा विपुल गोयल-4754
  • भाजपा के विपुल गोयल पूर्व में उद्योग मंत्री रह चुके हैं।
  • कांग्रेस के लखन सिंगला- 7493, बीजेपी के विपुल गोयल- 8893

फरीदाबाद सीट की बात करें तो यहां से भाजपा (Haryana BJP) से विपुल गोयल (Vipul Goyal) तो कांग्रेस (Haryana Congress) से लखन सिंह सिंगला (Lakhan singh Singla) चुनावी मैदान में हैं। अब आज ईवीएम खुलने के बाद फैसला हो जाएगा कौन जीतेगा और कौन हारेगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती हुई।

इस सीट को जानें: 

फरीदाबाद सीट हरियाणा राज्‍य की सबसे महत्‍वपूर्ण विधासभा सीटों में से एक है। जिला मुख्‍यालय के साथ ही यह क्षेत्र राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्‍सा होने के कारण हरियाणा सबसे बड़ा आधुनिक शहर माना जाता है। 1967 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पिछले दो बार से यह सीट भाजपा के खाते में दर्ज है। 2014 में यहां से भाजपा के विपुल गोयल और 2019 में भाजपा के ही नरेंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की।

इस क्षेत्र का चुनाव जीतने के लिए शुरुआत से ही भाजपा और कांग्रेस में तीखी चुनावी जंग होती रही है। इस शहर को 1607 में मुगल शासक जहांगीर के कोषाध्‍यक्ष शेख फरीद ने बसाया था। हरियाणा के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल शहरों में शुमार यह क्षेत्र कई बड़े तकनीकी संस्‍थानों का केंद्र है। यहां काफी तादाद में विभिन्‍न कंपनियों के छोटे-बड़े कारखाने हैं।

यह इलाका मेट्रो रेल लाइन के जरिए देश की राजधानी दिल्‍ली से सीधे जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह इलाका दिल्‍ली फरीदाबाद स्‍काईवे के जरिए राजधानी दिल्‍ली से जुड़ता है। इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मेहंदी की पैदावार की जाती है। यहां से पूरे देश में मेहंदी की आपूर्ति की जाती है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें