Move to Jagran APP

दिल जीत लेगी ये पहल, भारतवर्ष के गौरवशाली पेश करेंगे इतिहास की गाथा; चौराहों पर दिखेगा सुंदर नजारा

Faridabad News हरियाणा में फरीदाबाद के चौराहों पर अब महान विभूतियों के पुतले देखने को मिलेंगे। नीलम चौक पर पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के पुतले लगे हैं। बीके चौक पर पन्नाधाय और जीजाबाई के पुतले लगेंगे। एनआईटी तीन चौक पर वंदे मातरम और जयहिंद बुक का पुतला है। चिमनीबाई चौक पर भी जल्द ही पुतला लगाया जाएगा।

By deepak pandey Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 17 Oct 2024 12:23 AM (IST)
Hero Image
मूर्तियों को लगाने की पहल निवर्तमान शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की ओर से की गई थी। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। Faridabad News औद्योगिक नगरी के चौराहे अब न केवल ऊर्जा का अहसास करवाएंगे। बल्कि भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास की गाथा भी पेश करेंगे। शहर के दो चौराहों पर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से महान विभूतियों के पुतले लगाए जा चुके है। जबकि दो में लगाने का काम अंतिम चरण में हैं।

पढ़िए मुख्य बातें-

  • फरीदाबाद में दो चौराहों पर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से महान विभूतियों के पुतले लगाए जा चुके है।
  • नीलम चौक पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पुतला लगाया गया है।
  • शहर के एनआइटी तीन चौक पर वंदे मातरम और जयहिंद बुक का पुतला गया है। अब इससे पूरे शहर की सड़कें सुंदर लगने लगेंगी।

चौराहों पर लगे पुतलों का निरीक्षण भी किया

बुधवार को निवर्तमान शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने इन चौराहों पर लगे पुतलों का निरीक्षण भी किया। आदमकद मूर्तियों को लगाने की पहल निवर्तमान शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की ओर से की गई थी।

मुख्यमंत्री से अपनी योजना को मंजूरी दिलवाई

उनका कहना था कि शहर के युवाओं को भी अपने महान इतिहास के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी योजना को मंजूरी दिलवाई। जिससे एफएमडीए ने आदमकद पुतलों को लगाने का काम शुरू किया। अब यह अंतिम चरण में है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से रूबरू होंगे

नीलम चौक पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पुतला लगाया गया है। जब नेशनल हाइवे से नीलम फ्लाइओवर होते हुए एनआइटी पांच में प्रवेश करेंगे तो वाहन चालक काे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से रूबरू होंगे।

बीके चौक पर किया जा रहा पुतला लगाने का काम

बताया गया कि जब बीके चौक से नीलम फ्लाइओवर पर जाएंगे तो पंडित जवाहर लाल नेहरू नीलम चौक पर खड़े हुए नजर आएंगे। बीके चौक पर पुतला लगाने का काम किया जा रहा है। इस चौक पर महान बलिदानी पन्नाधाय का पुतला लगाया जाएगा। जिन्होंने अपने पुत्र का बलिदान देकर मेवाड़ राज्य के कुलदीपक उदयसिंह की रक्षा की थी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए आ गई खुशखबरी, दीपावली से पहले मिलेगा वेतन-बोनस; डीए में होगी बढ़ोतरी

माता जीजाबाई का भी पुतला लगाया जाएगा

इसी चौक पर भगवा ध्वजवाहक वीर शिवाजी की माता जीजाबाई का भी पुतला लगाया जाएगा। एनआइटी तीन चौक पर वंदे मातरम और जयहिंद बुक का पुतला गया है। चिमनीबाई चौक पर भी जल्द ही स्मार्ट सिटी की ओर से पुतला लगाया जाएगा।

यह भी पढे़ं- त्योहारी सीजन में आसमान छू रहा विमान किराया, संसदीय समिति ने जताई चिंता; एक सांसद की कहानी सुन उड़ जाएंगे होश

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।