Move to Jagran APP

Haryana Election: अब मंत्रिमंडल की दौड़ में ये तीन विधायक सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार, देखें लिस्ट

हरियाणा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में तीन विधायक सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। इनमें बल्लभगढ़ से तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले मूलचंद शर्मा फरीदाबाद से दूसरी बार विधायक बने विपुल गोयल और तिगांव से दूसरी बार चुनाव जीतने वाले राजेश नागर शामिल हैं।

By Subhash Dagar Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 09 Oct 2024 11:56 PM (IST)
Hero Image
मंत्री के रूप में जगह पाने वाले वालों की दौड़ में तीन विधायक सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार। जागरण फोटो

सुभाष डागर, फरीदाबाद। विधानसभा के परिणाम आने के बाद अब प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल का गठन होना है। मंत्री के रूप में जगह पाने वाले वालों की दौड़ में तीन विधायक सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार दिखाई दे रहे हैं। मंत्री किस विधायक को बनाया जाना है यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का अधिकार है।

ऐतिहासिक नगरी से हैट-ट्रिक लगाने वाले विधायक मूलचंद शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल में कैबिनेट स्तर के परिवहन एवं खनन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्री मंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रह चुके हैं। वह सरकार के मंत्रिमंडल के वरिष्ठता के क्रम में तीसरे नंबर के मंत्री थे।

शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की

पिछले मंत्रिमंडल के कैबिनेट स्तर के मंत्रियों में वह एक मात्र चुनाव जीतने वाले हैं। जबकि राज्य स्तर के मंत्रियों में महिपाल ढांडा चुनाव जीतने वाले दूसरे मंत्री हैं। मूलचंद शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए वरिष्ठ नेताओं की आवश्यकता है। उनके पिछले कार्यकाल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क भी अच्छे रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को हराया

बल्लभगढ़ से भाजपा तीनों लोकसभा चुनाव में भी अच्छे मतों से चुनाव जीती है। मूलचंद शर्मा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भी नजदीकी माने जाते हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी और दो बार की विधायक शारदा राठौर को 17874 मतों से हराया है। इसलिए वह सबसे मजबूत दावेदार हैं। दूसरे नंबर के दावेदार फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए विपुल गोयल हैं। उन्होंने 48388 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को हराया है। वह 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैबिनेट में उद्योग एवं

पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। वैश्य समाज से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता और राज्य मंत्री असीम गोयल दोनों चुनाव हार गए हैं। मंत्रिमंडल में वैश्य समाज के प्रतिनिधि को मंत्री बनाया जाना है।

गाेयल के BJP के शीर्ष नेतृत्व से भी अच्छे संबंध

विपुल गाेयल के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी अच्छे संबंध हैं और उनका केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भी अब समझौता हो चुका है। इसलिए वह भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। तीसरे मंत्री की पद की दौड़ में तिगांव से दूसरी बार चुनाव जीतने वाले विधायक राजेश नागर भी शामिल हैं।

राजेश नागर ने निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक ललित नागर को 37401 मतों से हराया है। गुर्जर समुदाय से पिछले 10 वर्ष से मंत्रिमंडल में कंवरपाल गुर्जर प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे। इस बार कंवरपाल गुर्जर चुनाव हार गए हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi CM House: AAP सरकार और मंत्री नियम-कायदों से अनजान; सीएम आवास मामले पर बोले LG सक्सेना

भाजपा से चुनाव जीत कर आने वाले गुर्जर समाज के विधायकों में राजेश नागर दूसरी बार जीते हैं। वह मृदुभाषी हैं और हर व्यक्ति से मिल-जुल कर रहते हैं। इसलिए वह भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Airport: टर्मिनल-1 के टूटे फोरकोर्ट का अभी तक नहीं हुआ पुनर्निर्माण, यात्रियों को हो रही परेशानी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें