Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हुड्डा 75 वर्ष के हो चुके हैं, घर पर आराम करें... पूर्व CM के लिए ऐसा क्यों बोले हरियाणा के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सलाह दी है कि अब अपने घर आराम करें। वे 75 वर्ष के हो चुके हैं। वैसे भी ये उनका आखिरी ही चुनाव है। इसके बाद वे चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं रहेंगे। क्योंकि तीसरी बार भी उनकी प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। परमात्मा उनको लंबी आयु प्रदान करें और वे स्वस्थ रहें।

By Subhash Dagar Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 10 Jan 2024 09:53 PM (IST)
Hero Image
हुड्डा 75 वर्ष के हो चुके हैं, घर पर आराम करें... पूर्व CM के लिए ऐसा क्यों बोले मुख्यमंत्री।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सलाह दी है कि अब अपने घर आराम करें। वे 75 वर्ष के हो चुके हैं। वैसे भी ये उनका आखिरी ही चुनाव है। इसके बाद वे चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं रहेंगे। क्योंकि तीसरी बार भी उनकी प्रदेश में सरकार बनने जा रही है।

परमात्मा उनको लंबी आयु प्रदान करें और वे स्वस्थ रहें। लंबे समय तक जीएं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। वे बुजुर्ग होने के नाते अंतिम चुनाव की दुहाई दे रहे हैं और जनभावना से खेलना चाहते हैं।

सीएम मनोहर लाल सेक्टर-12 एचएसवीपी कन्वेंशन हाल में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने सीएम से पूछा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा है कि ये उनका आखिरी चुनाव है। इसलिए इस बार पूरे जोर-शोर से जुट जाएं।

पीएम मोदी ने देश को कांग्रेस मुक्त कर दिया

इसके जवाब में सीएम ने कहा कि पीएम मोदी से देश को लगभग कांग्रेस मुक्त कर दिया है। प्रदेश को भी कांग्रेस से मुक्त कर दिया है। 10 वर्ष से प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है। आने वाले 10 वर्ष में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार हरियाणा में आती हुई दिखाई नहीं दे रही है।