Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: भाजपा ने जारी की आखिरी लिस्ट, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद की NIT विधानसभा सीट से इन्हें बनाया प्रत्याशी

BJP Candidate Last List हरियाणा में 5 अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और 8 अक्टूबर को परिणाम आ जाएगा। उस दिन तस्वीर साफ हो जाएगी कि सत्ता में कौन बैठेगा। नामांकन के अंतिम दिन से पहले रात को ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बची हुई महेंद्रगढ़ और एनआईटी सीट से प्रत्याशी उतार दिए।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Thu, 12 Sep 2024 12:40 AM (IST)
Hero Image
महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद की NIT विधानसभा सीट पर उतारे प्रत्याशी।

सुशील भाटिया, फरीदाबाद/महेंद्रगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है, इसको देखते हुए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी है। महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद की एआईटी विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव को टिकट दिया गया है। वहीं, एनआईटी विधानसभा सीट से सतीश फागना को टिकट दिया है।

एनआईटी से सामान्य कार्यकर्ता को दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से एक सामान्य कार्यकर्ता को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। यहां से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने बेटे देवेंद्र चौधरी को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे थे। पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना भी टिकट के प्रबल दावेदार थे, पर बुधवार देर रात्रि घोषित बाकी बची जिले की एक मात्र सीट से टिकट के लिए 50 वर्षीय सतीश फागना का नाम तय हो गया।

सतीश फागना भाजपा में संत एवं डेरा प्रकोष्ठ के सह संयोजक हैं और तीन नंबर सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के प्रधान हैं। सिविल इंजीनियर सतीश फागना के छोटे भाई कविंद्र फागना मंडल अध्यक्ष हैं और कविंद्र की पत्नी ममता चौधरी नगर निगम में पार्षद हैं।

सतीश फागना के पिता स्व.जिले सिंह 1997 में नगर निगम फरीदाबाद के पहले सदन में सीनियर डिप्टी मेयर थे। टिकट मिलने के बाद तीन नंबर सी ब्लाक और डबुआ कालोनी में ढोल बजने शुरू हो गए।

सतीश ने कहा कि उन्हें टिकट देकर भाजपा ने एक कार्यकर्ता का मान बढ़ाया है और यह साबित हो गया है कि पार्टी अपने सामान्य कार्यकर्ता का भी पूरा ध्यान करती है और मान-सम्मान देती है। सतीश फागना अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सुबह नामांकन दाखिल करेंगे। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर