Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: पटौदी से पर्ल तो फरीदाबाद से लखन कुमार पर लगाया दांव, कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी अंतिम सूची भी जारी कर दी है। नामांकन की आखिरी तारीख से एक रात पहले पार्टी ने यह लिस्ट जारी की है। राज्य में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं वहीं रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। पटौदी से कांग्रेस ने पूर्व विधायक स्व. भूपेन्द्र चौधरी की बेटी पर्ल चौधरी को टिकट दिया है।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Thu, 12 Sep 2024 12:59 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी अंतिम सूची भी जारी कर दी है। नामांकन की आखिरी तारीख से एक रात पहले पार्टी ने यह लिस्ट जारी की है। राज्य में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं, वहीं रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

इन सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार

  • अटेली- अनीता यादव
  • नरनौल- राव नरेंद्र सिंह
  • बावल- डॉ. एम.एल रंगा
  • कोसली- जगदीश यादव
  • पटौदी (सुरक्षित)- पर्ल चौधरी
  • हथीन- मोहम्मद इसराइल
  • पलवल- करण दलाल
  • पृथला- रघुवीर
  • बड़खल- विजय प्रताप
  • बल्लभगढ़- पराग शर्मा
  • फरीदाबाद- लखन कुमार सिंघला

पटौदी से कांग्रेस ने पूर्व विधायक स्व. भूपेन्द्र  चौधरी की बेटी पर्ल चौधरी को टिकट दिया है।

बल्लभगढ़ से कांग्रेस ने कुमारी शारदा राठौर को टिकट नहीं दिया। वो दो बार विधायक रह चुकी हैं और हुड्डा सरकार में मुख्य सदस्य सचिव रही थीं। यहां से नए चेहरे पूर्व विधायक योगेश शर्मा की बेटी पराग शर्मा पर दांव लगाया है।

पटौदी से प्रत्याशी पर्ल चौधरी के पिता स्व. भूपेंद्र चौधरी 2005 में विधायक चुने गए थे। पर्ल चौधरी ने 1998 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। जालौर लोकसभा की प्रभारी भी रही हैं। इस सीट से भाजपा ने भी महिला को उतारा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर