Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Faridabad Accident: हाईवे पर तेज रफ्तार ऑटो पलटा, एक की मौत और तीन घायल

फरीदाबाद में अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अचानक पलट गया। इस हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। सेंट्रल थाने में दिल्ली की संजय कॉलोनी के रहने वाले राजाराम ने मामले की शिकायत दी है। इनका भाई विनय उनकी पत्नी मनोरमा बेटे आर्यन बेटी अल्का के साथ बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ ऑटो में बैठकर जा रहे थे।

By Parveen Kaushik Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:38 AM (IST)
Hero Image
तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक की मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अचानक पलट गया। इस हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। सेंट्रल थाने में दिल्ली की संजय कॉलोनी के रहने वाले राजाराम ने मामले की शिकायत दी है। इनका भाई विनय, उनकी पत्नी मनोरमा, बेटे आर्यन, बेटी अल्का के साथ बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ ऑटो में बैठकर जा रहे थे।

इस दौरान चालक ऑटो को बहुत तेज चला रहा था, वह मना करने पर भी नहीं माना। इससे ऑटो अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास पलट गया। जिसमें सभी इसके नीचे दब गए। लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हैं। सेंट्रल थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।