Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: हरियाणा में कैसे बनेगी तीसरी बार BJP सरकार? पूर्व CM मनोहर लाल ने समझाया पूरा गणित

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार कैसे बनेगी इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी। अब जब केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार है तो प्रदेश की जनता भाजपा को ही चुनेगी।

By Susheel Bhatia Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 26 Sep 2024 04:31 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का गणित समझाते मनोहर लाल। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। Haryana Vidhansabha Election 2024: केंद्रीय ऊर्जा शहरी एवं आवास मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मतदाताओं को समझाया प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार आने का पूरा गणित। उदाहरण देते हुए कहा, 2004 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो प्रदेश में कांग्रेस की भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के नेतृत्व में सरकार थी।

इसी तरह से 2009 में भी केंद्र में मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार (Haryana Congress) थी, तब भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी, तब प्रदेश में मतदाताओं ने भाजपा को ही कमान सौंपी।

केंद्र में मोदी तो प्रदेश में थी भाजपा-मनोहर लाल

इसी तरह से 2019 में हुआ और अब जब केंद्र में देश के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) को सत्ता की चाबी सौंपी है तो प्रदेश की जनता भी भाजपा की ही सरकार बना रही है। मनोहर लाल (Manohar Lal) बड़खल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा के समर्थन में प्रबुध नागरिक विचार मंच में लोगों से संवाद करने आए थे।

धनेश अदलखा और सीमा त्रिखा दोनों ही विधायक होंगे-पूर्व सीएम

मनोहर लाल ने कहा, बड़खल में प्रत्याशी का चेहरा बदला है। कमल का निशान वही है। दस साल तक यह निशान सीमा त्रिखा के पास था, अब धनेश अदलखा को दिया गया है। धनेश अदलखा (Dhanesh Adalkhah) जीतने पर विधायक बनेंगे, तो साथ में सीमा त्रिखा भी विधायक हाेंगी। उन्होंने कहा कि कोई भी सदा के लिए एक ही कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं आया। उन्हें भी प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दस साल पहले बैठाया गया था, पर साढ़े नौ साल बाद एक दिन यह कुर्सी खाली करने का समय आ गया।

इसके लिए तब एक साल पहले ही तैयारी कर दी थी और स्वयं ही कह दिया था कि उन्हें सीएम की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, भाजपा ने प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार को खत्म किया। पहले की सरकारों में दुकानदारों से, रेहड़ी पटरी वालों से मंथली मांगी जाती थी, हफ्ता वसूली की जाती थी। भाजपा सरकार में यह सब बंद हुआ। अमन का वातावरण बहाल हुआ।

1 अक्टूबर को पीएम आएंगे फरीदाबाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में 1 अक्टूबर को एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के आयोजन को लेकर व्यवस्था संयोजक एवं मुख्यमंत्री के निवर्तमान राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने पलवल के उपायुक्त डा. हरीश कुमार, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के साथ पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव गदपुरी टोल प्लाजा के पास पड़े खाली मैदान का जायजा लिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें