Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2022: सजना के लिए सजने को सुहागिनें कर रहीं खरीदारी, पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

Karwa Chauth 2022 सुहागिन से जुड़ा करवा चौथ के व्रत के लिए बाजार सज गए हैं। महिलाओं द्वारा अपने सुहाग की लंबी उम्र की मंगल कामना का यह खास पर्व बृहस्पतिवार को है। शहर के अलग-अलग बाजारों में स्टील और मिट्टी से तैयार करवा की दुकानें सज गई हैं।

By Anil BetabEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANUpdated: Tue, 11 Oct 2022 07:15 PM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth 2022: सजना के लिए सजने को सुहागिनें कर रहीं खरीदारी : जागरण

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता: सुहागिन से जुड़ा करवा चौथ के व्रत के लिए बाजार सज गए हैं। महिलाओं द्वारा अपने सुहाग की लंबी उम्र की मंगल कामना का यह खास पर्व बृहस्पतिवार को है। शहर के अलग-अलग बाजारों में स्टील और मिट्टी से तैयार करवा की दुकानें सज गई हैं। चूड़ी-कंगन की खरीदारी बढ़ गई है।

मंगलवार को महिलाओं ने बाजारों में करवा चौथ के लिए पूजा की थाली खरीदी और सजने संवरने के लिए चूड़ी-कंगन की खरीदारी की। महिलाएं सूट के साथ कंगन चूडी की मैचिंग करके खरीदारी कर रही हैं।

चूड़ी विक्रेता नीरज झांब ने बताया कि उनके यहां जयपुरी कंगन की मांग अधिक है। इसके अलावा मैटल, कांच और लाख निर्मित कंगन पसंद किए जा रहे हैं। उनके पास 60 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति दर्जन की चूड़ियां हैं। चूड़ी व कंगन का सेट 1500 रुपये का है।

चूड़ी विक्रेता सोनू चावला ने बताया कि महिलाओं को सूट के साथ मैचिंग की चूड़ी तथा कंगन खरीदने की प्राथमिकता होती है।

करवा चौथ का व्रत रखने की तैयारी के सिलसिले में खरीदारी करने बाजार आई हूं। मैंने करवा और चूड़ियों की खरीदारी की है। व्रत रखने के साथ मैं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करूंगी। -आशा, सेक्टर-21डी निवासी।

मैंने सजने के लिए चूड़ियां और कंगन खरीदे हैं। साथ ही करवा चौथ की पूजा के लिए पूजा की थाली खरीदी है। मेरी ननद लता मुझे सरगी देंगी। यह बहुत ही प्यारा पर्व है, जो पति-पत्नी के संबंधों में मिठास बढ़ाता है। -निर्मल।

करवा चौथ पर आमतौर पर फैंसी चूड़ियों की ही मांग रहती है। इसके अलावा बहुत सी महिलाएं सूट और साड़ी के रंग से मैच करके चूड़ी-कंगन खरीदती हैं। -राजू खान, चूड़ी व कंगन विक्रेता, बल्लभगढ़।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें