Move to Jagran APP

Cyber Fraud Case: आखिर कैसे झारखंड का जामताड़ा बन गया Palwal का घाघौट गांव

Cyber Fraud Case आरोपितों के 12 मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। इनमें सिम बदल-बदलकर ये ठगी के लिए कॉल करते थे। सभी मोबाइल भी खंगाले जा रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 29 Aug 2020 05:11 PM (IST)
Cyber Fraud Case: आखिर कैसे झारखंड का जामताड़ा बन गया Palwal का घाघौट गांव
Cyber Fraud Case: आखिर कैसे झारखंड का जामताड़ा बन गया Palwal का घाघौट गांव

फरीदाबाद [हरेंद्र नागर]। Cyber Fraud Case: साइबर ठगों के गढ़ झारखंड के जामताड़ा से फरीदाबाद जिले की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों से कई राज्यों की पुलिस पूछताछ करना चाहती है। आरोपित मोबाइल सिम को 3जी से 4जी, 5जी या ई सिम में अपग्रेड करने का झांसा देकर व्यक्ति से अहम जानकारियां हासिल कर क्लोन सिम तैयार करते थे। सिम के जरिये उसका बैंक खाता साफ कर देते थे। दिल्ली, मुंबई (महाराष्ट्र), गुजरात, कर्नाटक, झारखंड की पुलिस फरीदाबाद की अपराध शाखा से संपर्क कर चुकी हैं। इन राज्यों की पुलिस ने अपने यहां सिम अपग्रेड करने के नाम पर हुए साइबर ठगी के मामलों की जानकारी साझा की है, ताकि पता लगे कि उनके यहां हुई ठगी में ये आरोपित शामिल थे कि नहीं। शामिल थे तो वहां की पुलिस इन आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी। साइबर अपराध शाखा की पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने देशभर के व्यक्तियों से साइबर ठगी की हुई है।

बता दें कि जिले के साइबर अपराध शाखा प्रभारी बसंत कुमार ने अपनी टीम के साथ जामताड़ा, झारखंड से अजय मंडल, भरत कुमार मंडल, शत्रुघ्न मंडल, नरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पंजाब के जालंधर से इन ठगों के एक सहयोगी सौरभ को गिरफ्तार किया है।

खंगाले जा रहे 309 बैंक खाते

आरोपित साइबर ठगी के रुपयों को छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग बैंक खातों में भेजते थे। 10 बैंकों में उनके 309 खातों का साइबर अपराध शाखा ने पता लगाया है। इन खातों में पिछले सालों में हुए लेनदेन की जानकारी बैंकों से मांगी गई है। यह जानकारी मिलने के बाद स्पष्ट होगा कि आरोपितों ने देशभर में अब तक कितने रुपयों की ठगी की है। आरोपितों के 12 मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। इनमें सिम बदल-बदलकर ये ठगी के लिए कॉल करते थे। सभी मोबाइल भी खंगाले जा रहे हैं। एक मोबाइल में 70 से अधिक सिम इस्तेमाल किए जाने का पुलिस को पता चला है।

यह भी जानें

  • देश में होने वाले 80 फीसद साइबर ठगी के मामले किसी ना किसी रूप में झारखंड के जामताड़ा से जुड़ते हैं।
  • हरियाणा के पलवल जिले का घाघौट गांव भी जामताड़ा बनने की राह पर है। दरअसल, एटीएम के अंदर मदद के बहाने लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर खाता साफ करने के मामले में बदनाम हो रहा है।
  • घाघौट गांव में युवकों के सात-आठ गिरोह सक्रिय हैं। जो देशभर में वारदात करते हैं।
  • देश के विभिन्न राज्यों में घाघौट के 50 से अधिक युवा गिरफ्तार हो चुके हैं।
  • वारदात करने के लिए एक रूट 10 दिन का बनाया जाता है। महीने में 10-10 दिन के दो रूट तय करते है। बीच में 10 दिन घर पर आराम करते हैं। बदमाश अपने पास अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड़ भी रखते है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो