Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गृहमंत्री अमित शाह के फरीदाबाद दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा में लगाए जाएंगे तीन हजार पुलिसकर्मी

Amit Shah Faridabad Visit केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फरीदाबाद दौरे को लेकर पुलिस अभी से अलर्ट मोड पर है। गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर दूसरे जिलों से भी पुलिसकर्मी बुलाए जाएंगे। करीब तीन हजार पुलिसकर्मी उनके दौरे को लेकर तैनात रहेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Mon, 17 Oct 2022 03:56 PM (IST)
Hero Image
गृहमंत्री अमित शाह के फरीदाबाद दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा में लगाए जाएंगे तीन हजार पुलिसकर्मी

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के दौरे को लेकर पुलिस अभी से अलर्ट मोड पर है। उनकी सुरक्षा में तीन हजार पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 27 व 28 अक्टूबर को शहर में होंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है।

गृह सचिव ने पुलिस अधिकारियों से की बात

पंचकूला से उच्चाधिकारी फोन व वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। गृह सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अधिकारियों से बात की। इस दौरान रूट प्लान पर चर्चा की गई। दूसरे जिलों से भी पुलिसकर्मी फरीदाबाद बुलाए जाएंगे।

21 अक्टूबर से शहर में दूसरे जिलों से आएंगे पुलिसकर्मी

21 अक्टूबर से शहर में दूसरे जिलों से भी पुलिस कर्मियों का आना शुरू हो जाएगा। उनकी मदद से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री सूरजकुंड में देश के सभी राज्यों के गृहमंत्रियों के साथ बैठक लेंगे। इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की सूचना है। उनके साथ नौकरशाह भी होंगे।

Also Read-

Faridabad: खुदाई खिदमतगारों के संघर्ष से हुआ था औद्योगिक नगरी एनआइटी का जन्म

जनता दरबार में CM का कड़ा रुख, शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने पर निरीक्षक को किया निलंबित

इन दो दिनों के लिए दिल्ली के प्रह्लादपुर, शूटिंग रेंज के साथ बड़खल, ग्रीन फील्ड, अनंगपुर में रूट डायवर्जन किया जा सकता है। रविवार शाम गृह सचिव समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने जिला पुलिस से बात की। वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन आदि की रूपरेखा जल्द तैयार करने के आदेश दिए गए। बैठक में 100 से अधिक वीवीआइपी-वीआइपी के पहुंचने का अनुमान है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें