Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: दिलचस्प हुआ मुकाबला, ऐसा पहली बार... जब दादा-पोती एक सीट पर लड़ रहे चुनाव

हरियाणा में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार दादा-पोती का मुकाबला होगा। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा के रिश्ते में दादा लगते हैं। दोनों का गांव सदपुरा है और एक ही परिवार के सदस्य हैं। पराग के पिता योगेश शर्मा 1987 में लोकदल की टिकट पर बल्लभगढ़ से चुनाव लड़े थे और जीत कर वह विधायक रह चुके हैं।

By Subhash Dagar Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 12 Sep 2024 10:23 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: हरियाणा में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार दादा-पोती का मुकाबला होगा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। Haryana Election 2024 हरियाणा में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार दादा-पोती का मुकाबला होगा। अभी तक बल्लभगढ़ सीट पर कभी भी एक ही परिवार के दो सदस्य आमने-सामने चुनाव नहीं लड़े हैं। यह पहली बार है कि जब एक परिवार के दो संबंधी चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा के रिश्ते में दादा लगते हैं। दोनों का गांव सदपुरा है और एक ही परिवार के सदस्य हैं।

पराग के पिता ने 1987 में लड़ा था चुनाव

पराग के पिता योगेश शर्मा 1987 में लोकदल की टिकट पर बल्लभगढ़ से चुनाव लड़े थे और जीत कर वह विधायक रह चुके हैं। 1987 के बाद योगेश शर्मा ने बल्लभगढ़ से कोई चुनाव नहीं लड़ा। अब उनकी बेटी चुनाव लड़ रही है।

पराग शर्मा आज अपना नामांकन पत्र विधानसभा क्षेत्र के पंजीयन एवं निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम मयंक भारद्वाज के यहां जमा करेंगी।

कांग्रेस का टिकट कटने के बाद पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने भी अपने समर्थकों की बैठक पंजाबी धर्मशाला बल्लभगढ़ में बुलाई है। वह आज अपना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र जमा करेंगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर