Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Faridabad: ससुराल से बीवी-बच्चे को लेने गया शख्स, साथ नहीं आई तो दे दी जान; सास-साले पर लगाया ये आरोप

फरीदाबाद में एक शख्स अपने साले और सास के व्यवहार से इतना दुखी हो गया कि उसने अपनी जान तक दे दी। गांव साहूपुरा कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा अपनी पत्नी और बच्चे को लेने ससुराल गया। लेकिन ससुराल वालों ने उसे उसके साथ नहीं भेजा। इससे दुखी होकर उसके बेटे ने फांसी लगा ली।

By Subhash Dagar Edited By: Sonu SumanUpdated: Thu, 22 Feb 2024 04:38 PM (IST)
Hero Image
ससुराल से बीवी-बच्चे को लेने गया शख्स, साथ नहीं आई तो दे दी जान।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ससुराल में साले और सास द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार से दुखी होकर दामाद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने पहले सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप अपने साले और सास पर लगाया है।

गांव साहूपुरा कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि उसके 38 वर्षीय बेटा विनोद कुमार की शादी 2007 में हरि विहार आदर्श नगर की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी। उनके एक लड़का और एक लड़की है। 16 फरवरी को विनोद की पत्नी नेहा मायके चली गई। उसे लेने के लिए विनोद भी ससुराल चला गया।

ये भी पढ़ें- Faridabad News: बदरपुर के व्यक्ति का गेस्ट हाउस में मिला शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

फांसी लगाकर दी जान

वहां पर विनोद के साथ सास मंजू देवी और साले हिमांशु ने अभद्र व्यवहार किया। नेहा और उसके बच्चों को उसके साथ नहीं भेजा। इस कारण से विनोद काफी परेशान था। रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

साले-साल को बताया जिम्मेदार

थाना प्रभारी बसंत कुमार का कहना है आत्महत्या करने से पूर्व विनोद ने सुसाइड नोट में अपनी सास और साले को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है। शव को स्वजन के हवाले कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः Faridabad News: हवलदार की पत्नी का मंगलसूत्र हुआ गुम, मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगाने पड़े 14 दिनों तक थाने के चक्कर