Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Faridabad News: यमुना में युवक का शव मिला, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

यमुना में गांव फज्जुपुर के पास एक युवक का शव मिला है। थाना छांयसा पुलिस ने शव को पहचान के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी का कहना है की शव के बारे में एनसीआर के थानों को सूचना दे दी है। मृतक की उम्र 25 वर्ष है। आशंका है कि युवक की किसी ने हत्या करने के बाद शव यमुना में फेंक दिया।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Wed, 23 Aug 2023 11:26 AM (IST)
Hero Image
Faridabad News: यमुना में युवक का शव मिला, हत्या कर शव फेंकने की आशंका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फरीदाबाद, सुभाष डागर। यमुना में गांव फज्जुपुर के पास एक युवक का शव मिला है। थाना छांयसा पुलिस ने शव को पहचान के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है की शव के बारे में एनसीआर के थानों को सूचना दे दी है। मृतक की उम्र 25 वर्ष है। आशंका है कि युवक की किसी ने हत्या करने के बाद शव यमुना में फेंक दिया।

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपित को जेल भेजा

उधर, बल्लभगढ़ में नाबालिग को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाने वाले आरोपित को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके मंगलवार को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। इसकी जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी इंदुबाला ने बताया कि आरोपित को अदालत ने जिला जेल नीमका भेज दिया है।

एक पीड़ित पिता ने सोमवार को उन्हें दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी को उनके पड़ोस में रहने वाला एक साढ़े 18 वर्षीय युवक छह महीने पहले होटल में ले गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।

इससे उनकी बेटी काफी परेशान थी, तो उसने सारी कहानी बताई और आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसके हाथ पूरी तरह से झुलस गए हैं। इस मामले में पीड़ित अस्पताल में भर्ती है, लेकिन अभी खतरे से बाहर है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर