Move to Jagran APP

हाईवे पर जमा मिट्टी से हादसे का खतरा

फरीदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन करने वाली कंपनी की लापरवाही से वाहन चालकों का सफर असुरक्षित हो गया है।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 26 Nov 2020 06:00 PM (IST)
Hero Image
हाईवे पर जमा मिट्टी से हादसे का खतरा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन करने वाली कंपनी की लापरवाही से वाहन चालकों का सफर असुरक्षित हो गया है। तमाम खामियों के बीच हजारों वाहन दौड़ तो रहे हैं, लेकिन ये कब हादसे का शिकार हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। अहम यह कि दिल्ली से पलवल की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को दो जगह टोल टैक्स भी देना पड़ रहा है। फिलहाल कैली अंडरपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी मिट्टी पड़ी होने से सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों को बना हुआ है। कई बार मिट्टी पर वाहन फिसल चुके हैं। चौपहिया वाहन भी मिट्टी पर चढ़ने के साथ असंतुलित हो जाते हैं। यहां स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात को अंधेरा रहता है। बारिश के दौरान जमा हुई मिट्टी

बारिश के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर इधर-उधर से मिट्टी बहकर एक किनारे पर जमा हो गई है। इसे साफ नहीं किया गया है। इसलिए यह दिनभर धूल बनकर उड़ती भी रहती है। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। यदि बारिश आ जाए, तो इस पर चढ़ते ही वाहन फिसलने लगते हैं। वाहन चालक अशोक का कहना है कि वह रोजाना राजमार्ग से जाते-आते हैं। कई बार मिट्टी पर चढ़ते ही उनकी कार का संतुलन बिगड़ा है। संयोग ही था कि कोई हादसा नहीं हुआ। यहां से मिट्टी जल्द उठनी चाहिए। वर्जन..

मुझे इसकी जानकारी नहीं है और न ही किसी ने शिकायत दी है। अब यह मिट्टी यहां से साफ कराई जाएगी। हम भी राजमार्ग पर वाहन चालकों के सुरक्षित सफर के लिए प्रयासरत रहते हैं।

- धीरज सिंह, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआइ

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।