आज से दो ईएमयू ट्रेन 30 तक आंशिक रूप से रहेंगी रद
आज से दो ईएमयू ट्रेन 30 सितंबर तक आंशिक रूप से रहेंगी रदआज से दो ईएमयू ट्रेन 30 सितंबर तक आंशिक रूप से रहेंगी रद
जासं, फरीदाबाद : दिल्ली मंडल के किशनगंज यार्ड के एफओबी की मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार से शकूरबस्ती को जाने व आने वाली ईएमयू ट्रेनों को आंशिक रूप से रद किया गया है। इसमें फरीदाबाद सेक्शन की दो ट्रेनें शामिल हैं। यह दोनों ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ही जाएंगी और वहीं से बनकर वापस लौटेंगी। उत्तर रेलवे ने पलवल से शकूरबस्ती को जाने वाली ईएमयू 64019 को आंशिक रूप से रद किया गया है। यह ट्रेन 28 व 29 सितंबर को शकूरबस्ती न जाकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही पलवल के लिए वापस लौटेगी। यह ट्रेन पलवल से रात 10 बजे से शकूरबस्ती के लिए रवाना होती है और फरीदाबाद स्टेशन पर 10:46 बजे पहुंचती है। वहीं शकूरबस्ती से पलवल को जाने वाली ईएमयू संख्या 64908 दो दिन 29 व 30 सितंबर को नई दिल्ली स्टेशन से बनकर चलेगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से शाम 5:50 से पलवल के लिए रवाना होती है और फरीदाबाद स्टेशन पर 7:09 बजे पहुंचती है।