Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लिंगानुपात में हुआ सुधार, हरियाणा में चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंचा ये जिला, पिछले साल नंबर एक पर था

Fatehabad Gender Ratio Latest Data हरियाणा के फतेहाबाद जिले की लिंगानुपात के मामले में स्थिति बेहतर हुई है। अगस्त महीने में 866 लड़के व 838 लड़कियों ने जन्म लिया है। ऐसे में फतेहाबाद जिले का लिंगानुपात 967 रहा है लेकिन ओवरऑल प्रदेश में 935 रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो आने वाले दिनों में और सुधार देखने को मिलेगा।

By Amit KumarEdited By: Rajat MouryaUpdated: Wed, 06 Sep 2023 09:32 PM (IST)
Hero Image
लिंगानुपात में हुआ सुधार, हरियाणा में चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंचा ये जिला, पिछले साल नंबर एक पर था

फतेहाबाद, विनोद कुमार। Fatehabad Gender Ratio फतेहाबाद जिला पंजाब क्षेत्र के साथ लगता है। ऐसे में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को चुनौती थी कि जिले का लिंगानुपात कैसे सुधारा जाए। दरअसल, पंजाब में अब भी भ्रूण लिंग जांच करने वालों की संख्या अधिक है। पिछले कई सालों में स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने पंजाब में छापा भी मारा है। लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया। वर्ष 2022 में यह अभियान शुरू किया गया था। इसका असर ये हुआ कि प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान मिला। ऐसे में प्रदेश सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का इनाम भी मिला।

इस साल जिले का लिंगानुपात में कुछ गिरावट देखने को मिल रही थी। प्रदेश स्तर पर जिला चौथे स्थान पर पहुंच गया था, लेकिन अगस्त का जो आंकड़ा जारी हुआ है उसमें जिला दूसरे स्थान पर आ गया है। इस साल अब तक जिले का लिंगानुपात 935 रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो आने वाले दिनों में और सुधार देखने को मिलेगा।

अगस्त महीने में 866 लड़के व 838 लड़कियों ने जन्म लिया है। ऐसे में फतेहाबाद जिले का लिंगानुपात 967 रहा है, लेकिन ओवरऑल प्रदेश में 935 रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में इस पर और सुधार किया जाएगा।

सख्ती की जरूरत

जिले में बेशक भ्रूण लिंग जांच नहीं होती, लेकिन आस पास के राज्यों में अवश्य हो रही है। ऐसे में निगरानी तंत्र को और मजबूत करना होगा। पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छापामार कार्रवाई भी नहीं की गई है। पहले जो टीम जाती थी वो अब नहीं जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को इस ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वहीं लड़की जन्म पर 1100 रुपये देने की घोषणा की है इसका अधिक प्रचार होना चाहिए और समय पर राशि भी मिलनी चाहिए। अगर ऐसा होगा तो एक दिन जिला फिर से प्रदेश में लिंगानुपात में टॉप पर रहेगा।

लिंगानुपात में सुधार के ये रहे हैं कारण

  • लड़की के जन्म पर 1100 रुपये दे रहा जिला प्रशासन
  • लड़की के जन्म पर स्वजनों को मिठाई का डिब्बा भी मिल रहा।
  • गांव स्तर पर डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा।
  • आशा वर्कर हर महीने का गर्भवती महिलाओं का रख रही डाटा।
  • भ्रूण लिंग जांच का मामला जिले में पिछले कई सालों से एक भी नहीं आया।
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजाब में छापामार कार्रवाई।

जिले के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। प्रदेश में फतेहाबाद जिला दूसरे स्थान पर आया है। हमारी टीम लगातार लगी हुई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन, फतेहाबाद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें