Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशखबरी! हटाए गए कोरोना कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, नेशनल हेल्थ मिशन में मिलेगी नौकरियां

कोरोना काल में अपनी बेहतरीन सेवाओं के साथ लोगों की जिंदगी बचाने वाले कोरोना कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली का तोहफा दिया है। करीब 6 माह पूर्व हटाए गए इन कर्मचारियों को नौकरी दी जाएगी। इन कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा में खाली पड़े पदों पर एडजस्ट किया जाएगा। कोरोना काल के दौरान इन्होंने अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर लोगों की जिंदगियों को बचाई थी।

By Amit KumarEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 14 Oct 2023 03:59 PM (IST)
Hero Image
हटाए गए कोरोना कर्मचारियों को मिलेगी नौकरी (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। कोरोना काल में अपनी बेहतरीन सेवाओं के साथ लोगों की जिंदगी बचाने वाले कोरोना कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली का तोहफा दिया है। करीब 6 माह पूर्व हटाए गए इन कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन, हरियाणा में खाली पड़े पदों पर एडजस्ट किया जाएगा।

कर्मचारियों में दौड़ी खुशी की लहर

हटाए गए कोरोना कर्मचारियों की बहाली की सूचना मिलते ही इन कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने इसे कोरोना कर्मचारियों के आंदोलन की जीत बताते हुए उन्हें बधाई दी और प्रदेश सरकार का भी आभार जताया है। खासकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का संघ ने आभार जताया, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री ने ही इन कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया और इनका रोजगार बहाल किया है।

कोरोनो काल में बचाई कई जिंदगियां

स्वास्थ्य कर्मचारी से सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना काल के दौरान इन कर्मचारियों द्वारा अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर लोगों की जिंदगियों को बचाने का काम किया गया था।

हजारो युवा हो गए थे बेरोजगार

प्रदेश सरकार ने भी इन कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की थी। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने कोरोना काल खत्म होते ही 31 मार्च 2023 को इन सभी कर्मचारियों को रिलीव कर दिया था। इससे प्रदेश के हजारों युवा बेरोजगार हो गए थे और उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था।

यह भी पढ़ें-  Fatehabad News: यूनिक मॉल में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, 12 दमकल गाड़ियों ने 10 घंटे में पाया काबू

भारतीय मजदूर संघ कर रहे थे आंदोलन 

कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ लगातार आंदोलन कर रहा था। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते अब प्रदेश सरकार ने इन कोरोना कर्मचारियों को दोबारा विभाग में लेने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: गरीबों का निवाला डकार रहे डिपो धारक, अनाज वितरण में कर रहे धांधलेबाजी; मां और बेटी पर केस दर्ज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें